एक्टर शहबाज खान पर छेड़छाड़ का आरोप, मुंबई पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
नई दिल्ली। एक्टर शहबाज खान के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। शाहबाज पर 19 साल की लड़की के साथ दुर्व्यहवार करने का आरोप है। पीड़ित लड़की की शिकायत पर मुंबई के ओशिवरा पुलिस स्टेशन में छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है। खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत एफआईआर हुई है।

एफआईआर के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बुधवार को अभिनेता से पूछताछ कर सकती है। 53 साल के शाहबाज खान की गिरफ्तारी को लेकर अभी पुलिस ने कुछ नहीं कहा है।
शाहबाज खान लंबे समय से फिल्मों में काम कर रहे हैं। फिल्मों के साथ-साथ वो टीवी का भी मशहूर चेहरा हैं। फिल्मों की बात की जाए तो उन्होंने एजेंट विनोद, वीर, हीरो, राजू चाचा, जिद्दी, मेजर साब, इंटरनेशनल खिलाड़ी में काम किया है। शाहबाज टीवी सीरीयल चंद्रकांता, युग, बैताल पचीसी, द ग्रेट मराठा, फिर लौट आई नागिन, अफसर बिटिया, कर्मफल दाता शनि में काम कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications