80 बरस के कादर खान के लिए संजीवनी बनेंगे बाबा रामदेव?
हरिद्धार। इन दिनों बाबा रामदेव के योगपीठ पतंजलि में देश के बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकार कादर खान अपना इलाज करा रहे हैं। हिंदी सिनेमा के कॉमेडी किंग कादर खान ना तो इन दिनों ठीक से बोल पा रहे हैं ना चल पा रहे हैं। बढ़ती उम्र और बढ़े वजन ने उन्हें इन दिनों काफी बीमार कर दिया है जिसके कारण वो लंबे अरसे से फिल्मी पर्दे से गायब हैं।
तो एम्स वालों ने बाबा रामदेव के डेंगू इलाज को गलत बताया?
बेहतरीन कलाकार और स्क्रीप्ट राईटर कादर खान के जीवन की स्क्रीप्ट अब योग गुरू बाबा रामदेव के हाथ में हैं जिन्होंने दावा किया है कि वो अपने आयुर्वेद के जरिये कादर खान को बहुत जल्द अपने पैरों पर चलवा देंगे।

इस बारे में कादर खान के परिजनों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुंबई से हरिद्वार तक के सफर में वे यहीं पूछते रहे कि क्या मै ठीक हो जाऊंगा?, वो अभी भी अपनी जिंदगी को जीना चाहते हैं और इसलिए वो बाबा रामदेव के पास आये हैं।

आपको बता दें कि कादर खान को पतंजलि योगपीठ के फेज वन में कमरा नंबर 303 में ठहराया गया है, जहां गुरूवार से उनका इलाज चालू हो गया है। कादर खान के घरवालों ने कहा कि वो पिछले दिनों मुंबई के एक अस्पताल के बेड से नीचे गिर गये थे जिसकी वजह से उनका स्वास्थ्य और बिगड़ गया। मालूम हो कि 1973 में अपनी पहली फिल्म दाग से अपना लोहा मनवाने वाले कादर खान ने अब तक करीब 300 फिल्मों में विलेन, कॉमेडियन, डॉयलाग राईटर और स्क्रिप्ट राईटर की भूमिका अदा कर चुके हैं।













Click it and Unblock the Notifications