गंदी बात की बोल्ड एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ गिरफ्तार, एडल्ट वीडियो अपलोड करने का आरोप

Actor Gehana Vasisth arrested: मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को एडल्ट वीडियो की शूटिंग और इस वीडियो को वेबसाइट पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। गहना वशिष्ठ को क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने गिरफ्तार किया है। गहना को आज मुंबई कोर्ट में पेश किया जा सकता है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गहना वशिष्ठ ने 87 एडल्ट वीडियो शूट कराए और उसे अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया है, जिसे देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत होती है। जिन लोगों ने इस चैनल को सब्सक्राइब कराया है उन्होंने इसके लिए 2000 रुपए दिए हैं और वो लोग इस वीडियो को देख सकते हैं।

gehna

Recommended Video

    Gandi Baat की Actress Gehana Vashisht Arrest, Adult Video अपलोड करने का आरोप | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई पुलिस के अनुसार तीन लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कैसे उन्हें एडल्ट फिल्म में काम करने के लिए मजबूर किया गया। पिछल साल नवंबर माह में गहना वशिष्ठ को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद शूटिंग के दौरान उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। बता दे कि गहना वशिष्ठ उस वक्त लोकप्रिय हुईं जब आल्ट बालाजी के वेब सीरीज गंदी बात में उनके बोल्ड अवतार को लोगों ने देखा। इस सीरीज के जरिए गहना सुर्खियों में आईं। गहना वशिष्ठ ने अपना एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जहां वह अक्सर बोल्ड वीडियो डालती रहती हैं।

    बता दें कि गहना वशिष्ठ का असली नाम वंदना तिवारी है,उनका जन्म 16 जून 1988 को हुआ था। गहना ने कई एड फिल्म और ब्रांड के लिए काम किया है। वह मिस एशिया बिकिनी भी रह चुकी हैं। उन्होंने हिंदी फिल्म पिल्मी दुनिया और कई तेलगु फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा आल्ट बालाजी की वेब सीरीज गंदी बात के सीजन-3 में भी उन्होंने काम किया है। गहना एमटीवी पर ट्रू लाइफ नाम के कार्यक्रम की वीजे भी रह चुकी हैं। इसके अलावा क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 में उस वक्त गहना चर्चा में आई थीं जब उन्हें योगराज सिंह और अतूल वासन के साथ एक न्यूज चैनल में साथ देखा गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+