Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Drugs Case: पूछताछ के लिए एनसीबी के दफ्तर पहुंचे अभिनेता अर्जुन रामपाल

मुंबई। Arjun Rampal at NCB Office: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित दफ्तर पहुंच गए हैं। एजेंसी ने ड्रग्स मामले में पूछताछ करने के लिए उन्हें यहां बुलाया है। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही एनसीबी ने रामपाल को दूसरी बार समन भेजा है। उन्हें 16 दिसंबर को बुलाया गया था लेकिन वह एनसीबी के समक्ष पेश नहीं हुए और उन्होंने 21 दिसंबर तक का समय मांगा था।

bollywood news, arjun rampal, actor arjun rampal, ncb, narcotics control bureau, maharshtra, drugs case, mumai, arjun rampal at ncb office, arjun rampal reaches at ncb office, बॉलीवुड न्यूज, महाराष्ट्र, मुंबई, नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, एनसीबी, अर्जुन रामपाल एनसीबी दफ्तर, एनसीबी के दफ्तर पहुंचे अर्जुन रामपाल, ड्रग्स केस

आपको बता दें इससे पहले अर्जुन रामपाल को 13 नवंबर को समन भेजा गया था। उनके अलावा उनकी ग्रलफ्रेंड गैब्रिएला देमेत्रिएड से भी एजेंसी दो बार पूछताछ कर चुकी है। इसके साथ ही अर्जुन रामपाल के ड्राइवर को भी एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया था और उससे पूछताछ की गई थी। अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के भाई को एनसीबी ने सबसे पहले ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया था। उनके पास से नशीले पदार्थ बरामद किए गए थे, जिसके बाद उनसे पूछताछ की गई। ऐसा कहा जा रहा है कि जब अर्जुन पहले एनसीबी के समक्ष पेश हुए थे, उनके तब के और बाद के बयान में विरोधाभास है। अर्जुन के घर पर तलाशी भी की जा चुकी है। साथ ही गैब्रिएला से भी घंटों तक पूछताछ की गई है।

सुशांत के निधन के बाद शुरू हुई जांच

सबसे पहले पता चला था कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को नशीला पदार्थ दिया जाता था। जिसके बाद मामला एनसीबी के पास गया। इसके बाद से इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बहुत से लोगों से पूछताछ भी की गई। अभी तक 23 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई सहित कई अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को भी एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया था। इनके घर से भी तलाशी के दौरान नशीला पदार्थ बरामद हुआ था।

आदित्य नारायण ने पत्नी श्वेता अग्रवाल के साथ कश्मीर हनीमून का वीडियो शेयर किया, मां ने दिया ये रिएक्‍शन

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+