आदित्य नारायण ने पत्नी श्वेता अग्रवाल के साथ कश्मीर हनीमून का वीडियो शेयर किया, मां ने दिया ये रिएक्‍शन

मुंबई। आदित्‍य नारायण और श्‍वेता अग्रवाल ने 1 दिसंबर को मंदिर में शादी कर ली। इन दिनों आदित्य नारायण और उनकी पत्‍नी श्‍वेता कश्‍मीर में हनीमून मना रहे हैं। आदित्‍य ने अपने कश्‍मीन हनीमून में बर्फ की वादियों में पत्नी श्वेता अग्रवाल के साथ एक लिप-सिंक वीडियो पोस्ट किया जिस पर आदित्‍य की मां दीपा नारायण ने प्रतिक्रिया दी है।

addi

बता दें गायक और टेलीविजन होस्ट आदित्य नारायण ने अपनी पत्नी, अभिनेता श्वेता अग्रवाल के साथ कश्मीर से पहला इंस्टाग्राम रील्स वीडियो साझा किया, जहां वे अपने हनीमून पर हैं। उन्हें गाने के लिए लिप-सिंक करते हुए देखा जा सकता है। फिल्‍मअलबेला (1951) से किस्मत की हवा गाना जो कि हाल ही में रिलीज हुई अनुराग बासु की फिल्‍म लूडो में दिखाया गया है उस पर लिप-सिंक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। लूडो फिल्‍म का ये गाना जमकर पॉपुलर हुआ है।

मां दीपा नारायण झा ने क्लिप पर प्यार की बौछार की
आदित्य ने क्लिप को कैप्शन में लिखा, "पत्नी के साथ पहली रील। इस वीडियो में नए नवेजे जोड़े को बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच देखा जा सकता है। आदित्य की मां दीपा नारायण झा ने क्यूट वीडियो पर कई दिल के इमोजी पोस्‍ट करके अपना प्‍यार बरसाया है। वहीं फैंस ने इस पर प्यार भी बरसाया। एक ने लिखा ये इतनी प्यारी मेरी प्यारी श्वेता। दूसरे यूजर ने लिखा "बहुत बढ़िया #weloveyoushwetya टचवुच। एक और यूजर ने लिखा आदित्‍य भैया आप इतने स्मार्ट दिख रहे हैं।

आदित्य ने श्वेता के साथ अपनी रोमांटिक बर्फीली छुट्टी का अपडेट इंस्टाग्राम पर साझा किए हैं। शनिवार को, उन्होंने श्रीनगर में डल झील पर शिकारे की सवारी का आनंद लेते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की। जिसके कैप्शन में, उन्होंने प्राकृतिक सुंदरता के बारे में हिंदी में एक छोटी कविता लिखी थी, जिसमें प्राकृतिक परिवेश और उनकी पत्नी दोनों का संदर्भ था।

आदित्य और श्वेता ने अपनी पहली फिल्म, शापित के सेट पर मुलाकात हुई थी और इस महीने की शुरुआत में वो विवाह के बंधन में बंधे। वो 10 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इस जोड़े ने 1 दिसंबर को मुंबई में इस्कॉन मंदिर अपने परिजनों और करीबियों की उपस्थिति में फेर लेकर जीवन भर साथ निश्रभाने का वादा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+