सोशल मीडिया पर उड़ी मिथुन चक्रवर्ती को कोरोना होने की खबर, एक्टर बोले- नहीं बस छुट्टी पर हूं
मुंबई, अप्रैल 27: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और बीजेपी लीडर मिथुन चक्रवर्ती हाल ही बंगाल चुनावों में भाजपा के लिए प्रचार करते नजर आए थे। इसी बीच आज ऐसी खबरें सामने आईं कि, मिथुन चक्रवर्ती कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मिथुन चक्रवर्ती के कोविड पॉजिटिव होने की खबरों का उनके बेटे मिमोह चक्रवर्ती की ओर बयान सामने आया है। मिमोह ने मिथुन चक्रवर्ती के कोरोना संक्रमित होने की खबरों का खंडन किया है।

दरअसल सोशल मीडिया पर मिथुन चक्रवर्ती के कोरोना संक्रमित होने की अफवाह फैल गई। कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि एक्टर इसके बाद आइसोलेशन में चले गए हैं और अपना खास ख्याल रख रहे हैं। जिसके बाद मिमोह ने एक बयान में कहा कि डैड ठीक हैं। वह शो के साथ-साथ बंगाल की जनता के लिए काम कर रहे हैं। भगवान की कृपा और फैंस के प्यार की बदौलत वह पूरी तरह से ठीक हैं। वह कठिन परिश्रम कर रहे हैं और हमेशा पॉजिटिव रहते हैं, मगर कोविड पॉजिटिव नहीं। हमें सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। यह युद्ध है जिसे हारना नहीं है।
इसके आलावा मिथुन ने आज ट्वीट कर लिखा कि 'एक महीने तक लगातार कैंपेन करने के बाद अब मैं अपने परिवार के साथ छुट्टियां इंजॉय कर रहा हूं। अपने पसंदीदा खाने- बेलुई दाल और आलू पोश्तो के साथ'। इससे पहले मंगलवार को ही फिल्मफेयर ने ट्वीट किया था, 'दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव नहीं पाया गया है। एक्टर सभी सावधानी बरत रहे हैं और घर से बाहर हैं।
हाल ही में मिथुन के खिलाफ शिकायत हुई थी जब उन्होंने नियमों को तोड़ते हुए मालदा जिले की एक विधानसभा में रैली की थी। इसमें 500 से ज्यादा लोग मौजूद थे। इस मामले में मिथुन को लेकर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने शिकायत की थी। इसके बाद मालदा जिले के डीएम राजर्षि मित्रा ने एक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया था।












Click it and Unblock the Notifications