उसने मुझे गलत तरीके से छुआ था, बोले फिल्म स्टार अक्षय कुमार

महिला आयोग के प्रयासों को कितना मजबूत सहारा मिला है ये तो बयां नहीं किया जा सकता लेकिन फिल्मी कलाकारों की जिंदगी में उन्हें जरूर याद किया जा सकता है जिन लोगों ने अपने बचपन के ऐसे राज खोले हैं।

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने दुनिया के सामने वो राज खोला है जो आज तक उन्होंने न किसी इंटरव्यू में कहा और ना ही किसी ऐसी फिल्मी स्टोरी पर उन्हें काम करने का ही मौका मिला। अक्षय ने अपनी इतनी पर्सनल बात लोगों को शेयर की है और वो तब जब राज्य महिला आयोग और इंटरनेशनल जस्टिस मिशन द्वारा महिला तस्करी के विरोध में मुंबई के एक परिषद का आयोजन किया जा रहा था।

लिफ्टमैन ने की थी अक्षय से छेड़खानी

लिफ्टमैन ने की थी अक्षय से छेड़खानी

इस वक्त अक्षय कुमार गेस्ट के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान अक्षय कुमार ने कहा कि मेरे साथ भी बचपन में छेड़खानी वाली घटना घट चुकी है, इस घटना का विरोध मैंने किया था, मैं इस घटना से डरकर चुप नहीं बैठा था। मैं जब छोटा था तब अपने एक दोस्त के घर जा रहा था। एक लिफ्टमैन ने मुझे गलत जगह पर गलत तरीके से हाथ लगाया था। मैंने इस घटना का सारा जिक्र अपने माता-पिता से किया था। मेरे माता-पिता ने लिफ्टमैन के खिलाफ शिकायत की थी। जिसकी वजह से लिफ्टमैन के खिलाफ मेरे माता-पिता ने उचित कदम उठाए थे। ऐसा अक्षय कुमार ने खुद एक कार्यक्रम के दौरान बताया।

राज्य महिला आयोग द्वारा परिषद में ये बात भी सामने आई थी कि महिला तस्करी के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है। अक्षय के इस खुलासे से राज्य महिला आयोग के प्रयासों को कितना मजबूत सहारा मिला है ये तो बयां नहीं किया जा सकता लेकिन फिल्मी कलाकारों की जिंदगी में उन्हें जरूर याद किया जा सकता है जिन लोगों ने अपने बचपन के ऐसे राज खोले हैं।

सोनम भी बता चुकी हैं वो थिएटर वाली बात!

सोनम भी बता चुकी हैं वो थिएटर वाली बात!

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी इस बात का खुलासा किया था कि बचपन में उनके साथ भी छेड़खानी की गई थी। सोनम ने ये खुलासा एक फिल्म क्रिटिक के पूछे गए सवाल पर किया था। 'द बॉलीवुड राउंडटेबल 2016' में जब इस संवेदनशील विषय पर सोनम से पूछा गया तो उन्होंने अपने जीवन का ये अहम राज खोला था। इस शो में सोनम के अलावा और भी कई हस्तियां मौजूद थी। याद करें तो विद्या बालन, राधिका आप्टे, अनुष्का शर्मा और आलिया भट्ट भी उस कार्यक्रम में शामिल थीं।

याद करा दें कि सोनम ने अपने साथ हुए एक हादसे में फिल्म थिएटर की घटना ही सुनाई थी। सोनम ने बताया था कि वो अक्षय और रवीना की फिल्म देखने के लिए थिएटर गई थीं। 'तब मैं महज 13-14 साल की थी और अपने कुछ दोस्तों के साथ फिल्म देखने के लिए आई थी। हम सब तब स्टॉल में बैठे थे। हम सबको समोसे खाने थे इसलिए हम बाहर जा रहे थे। क्योंकि मैं सबसे लंबी थी इसलिए वापस आते वक्त में सबसे पीछे थी। तभी एक आदमी पीछे से आया और उसने मुझे पकड़ लिया। मैं बहुत घबरा गई थी, मैं कांपने लगी और रो पड़ी। लेकिन इस हादसे के बारे में किसी को नहीं बताया और बैठकर पूरी फिल्म देखी। सोनम ने ये भी बताया था कि उन्होंने दो साल तक इस बारे में किसी से कोई जिक्र नहीं किया था।

कल्कि को नहीं भूली बचपन की वो बात

कल्कि को नहीं भूली बचपन की वो बात

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा और ये जवानी है दिवानी जैसी फिल्मों में काम कर चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि कोचलिन ने भी एक बार अपने इंटरव्यू में अपने जीवन की महत्वपूर्ण सच्चाई बताई थी। कल्कि ने कहा था कि मैं भी बचपन में यौन शोषण का शिकरा हो चुकी हूं, साथ ही कल्कि ने कहा था कि वह कभी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर इस बता की चर्चा नहीं करनी चाहती और मैं लंबे समय से इस बात को याद करके जी रही हूं।

पंडित रविशंकर की बेटी ने भी खोले थे यौन शोषण के राज

पंडित रविशंकर की बेटी ने भी खोले थे यौन शोषण के राज

मशहूर सितार वादक स्वर्गीय पंडित रविशंकर की बेटी अनुष्का शंकर ने भी एक बार ऐसे ही खुलासा किया कि जब वो छोटी थीं तो उनका यौन शोषण हुआ था। अनुष्का ने बताया था कि, "बचपन में एक शख्स ने सालों तक मेरा यौन शोषण किया। उस शख्स पर मेरे मां-बाप बहुत भरोसा करते थे लेकिन उसने वो भरोसा तोड़ा।"

सोफिया तो हिम्मत ही नहीं जुटा पाई थीं इसके बाद!

सोफिया तो हिम्मत ही नहीं जुटा पाई थीं इसके बाद!

मॉडल से एक्ट्रेस बनी सोफिया हयात के साथ भी ये घटना घटी है ,सोफिया ने ट्वीट करके इस घटना का खुलासा किया था कि जब वो बच्ची थीं तो उनके अंकल ने ही उनका रेप किया था और इस घटना को अपने पैरेंट्स को बताने की उनकी कभी हिम्मत नहीं हुई।

सलमान की गर्लफ्रेंड ने खुद बताई थी सच्चाई

सलमान की गर्लफ्रेंड ने खुद बताई थी सच्चाई

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की गर्लफेंड रह चुकी पाकिस्तानी मूल की एक्ट्रेस सोमी ने भी एक इंटर्व्यू में बताया था कि जब वो 5 साल की थीं तो उनका यौन शोषण किया गया था। उन्होंने बताया थी कि, "जब मैं सिर्फ 5 साल की थी तो मेरे घर की देखभाल करने वाले के द्वारा मेरा यौन शोषण किया गया।"

टीवी एक्ट्रेस सुष्मिता चक्रवती ने भी किया था खुलासा

टीवी एक्ट्रेस सुष्मिता चक्रवती ने भी किया था खुलासा

वहीं 20 साल के मॉडल और टीवी एक्ट्रेस सुष्मिता चक्रवर्ती के साथ भी तौर पर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था जिसमें ‘कैसी ये यारियां' के फेमस एक्टर पार्थ समथान बुरी तरह फंस गए हैं। सुष्मिता चक्रवर्ती ने मार्च महीने में पार्थ पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। मुंबई पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया था लेकिन रविवार को पुलिस ने इस केस में पॉस्को एक्ट की धाराएं 8 और 12 भी जोड़ दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+