सुकमा में शहीद जवानों के परिजनों के लिए अभिनेता अक्षय कुमार ने की भावुक अपील

इस ऑडियो संदेश में अभिनेता अक्षय कुमार ने उन लोगों की आलोचना भी की है जो फर्जी वेबसाइट्स के जरिए इन जवानों के नाम पर डोनेशन की मांग करते हैं।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले अभिनेता अक्षय कुमार ने छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों को लेकर देशवासियों से मार्मिक अपील की है। उन्होंने पीड़ित परिवारों की मदद के लिए देश के लोगों से अपील की है।

सुकमा शहीदों के परिजनों के लिए अक्षय कुमार ने की भावुक अपील

अक्षय कुमार ने ऑडियो संदेश के जरिए की खास अपील

अभिनेता अक्षय कुमार ने ऑडियो संदेश के जरिए देश की जनता को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए सुकमा हमले में सीआरपीएफ के बहादुर जवान देश के लिए शहीद हो गए। ऐसे मौके पर मेरी आप सबसे दिली अपील है कि अगर आप सच में इन शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहते हैं तो भारत सरकार की वेबसाइट bharatkeveer.gov.in पर जाकर अपना योगदान दीजिए। आपके सहयोग से शहीद जवानों के परिवार को महसूस होगा कि इस कठिन दौर में पूरा भारत उनके परिवार के साथ खड़ा है।

इस ऑडियो संदेश में अभिनेता अक्षय कुमार ने उन लोगों की आलोचना भी की है जो फर्जी वेबसाइट्स के जरिए इन जवानों के नाम पर डोनेशन की मांग करते हैं। अक्षय कुमार ने कहा कि मैं ये देखकर बेहद निराश हूं कि कुछ लोग छोटी सोच के लोगों ने फर्जी वेबसाइट्स और ऐप्स बनाए हैं। मुझे इन लोगों पर शर्म आ रही है। इसके साथ ही उन्होंने शहीद जवानों के परिवार की मदद को लेकर आधिकारिक वेबसाइट bharatkeveer.gov.in को अहम बताते हुए इसके जरिए लोगों से जुड़ने की तारीफ की है। बता दें कि bharatkeveer.gov.in वेबसाइट 9 अप्रैल, 2017 को लॉन्च की गई थी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अक्षय कुमार के साथ इस वेबसाइट का उद्घाटन किया। इस वेबसाइट के जरिए आम लोग सीधे पैरामिलिटरी फोर्स के शहीद जवानों के परिवार को आर्थिक मदद कर सकते हैं। वेबसाइट पर सहयोग की अधिकतम सीमा 15 लाख है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+