कंगना रनौत पर टिप्पणी मामले में सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ एक्शन, NCW ने ECI में दर्ज कराई शिकायत

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पर विवादित टिप्पणी के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने सख्त रुख अपना है। मामले में कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinete) के खिलाफ एनसीडब्ल्यू ने केस दर्ज किया है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भारत के चुनाव आयुक्त को एक पत्र भेजकर सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ तत्काल और सख्त एक्शन लेने की मांग की है।

Supriya Shrinete comment on Kangana

राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से चुनाव आयोग को लिखे गए पत्र में कहा गया कि सुप्रिया श्रीनेत और एचएस अहीर के महिलाओं को लेकर आचरण अपमानजनक हैं। एनसीडब्ल्यू ने कहा कि आयोग सुप्रिया श्रीनेत और एचएस अहीर के अपमानजनक आचरण से व्यथित है।

महिला आयोग ने कहा कि सोशल मीडिया पर कंगना रनौत के बारे में अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी की गई है। एक्स पर एक पोस्ट में एनसीडब्ल्यू ने बताया कि कांग्रेस नेता का ऐसा कृत्य असहनीय है और महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है। एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा के हवाले से एक बयान में कहा गया, " सुप्रिया श्रीनेत का का व्यवहार असहनीय है और महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है। भारत के चुनाव आयुक्त को एक पत्र भेजकर उनके खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। आइए सभी महिलाओं के लिए सम्मान और गरिमा बनाए रखें।"

बता दें कि सुप्रिया श्रीनेत के इस पोस्ट से बवाल मचा है। हालांकि विवाद बढ़ता देश सुप्रिया ने पोस्ट डिलीट कर दी लेकिन, बीजेपी नेता स्क्रीनशॉट के बहाने उनपर हमलावर हैं।

दरअसल, सुप्रिया श्रीनेत ने आज कंगना को मंडी सीट से टिकट मिलने पर आपत्तिजनक पोस्ट किया। कंगना की तस्वीर लगाकर सुप्रिया ने लिखा कि क्या भाव चल रहा है मंडी में कोई बताएगा? सुप्रिया ने यह पोस्ट पर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। हालांकि बाद में विवाद बढ़ता देख उन्होंने वो पोस्ट हटा ली है। बीजेपी ने इसका स्कीनशॉट लेकर कांग्रेस प्रवक्ता पर खूब हमला बोला। दिल्ली बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा और शहजाद पूनावाला ने प्रियंका गांधी और कांग्रेस से इस पोस्ट को लेकर सवाल पूछा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+