Mahua Moitra: महुआ मोइत्रा के लिए फिर मुश्किल! BNS के तहत पहली आरोपी सांसद, जानिए क्या है मामला?
पहले 'कैश फॉर क्वैरी' मामला और अब मानहानि का केस। बंगाल की कृष्णानगर सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा की मुश्किलें भी कुछ कम नहीं है। अब दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की है, जिसमें महुआ मोइत्रा को आरोपी बनाया गया है।
दिल्ली पुलिस ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ ताजा एक्शन इस हफ्ते शुक्रवार को लिया। जब राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मोइत्रा के खिलाफ शिकायत की। दरअसल, एनसीडब्ल्यू चीफ ने सांसद महुआ पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई भगदड़ स्थल का जायजा लेने एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष रेखा शर्मा पहुंची थीं। इस दौरान शूट किया गए एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया, जिसमें रेखा शर्मा के साथ मौजूद अन्य लोग शर्मा के लिए छाते पकड़े हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो पर अपनी पहले की विवादास्पद टिप्पणी को मोइत्रा ने दोहराया। एक पोस्ट पर मोइत्रा ने कहा कि वह अपने बॉस का पजामा संभालने में बहुत व्यस्त हैं।
इसको लेकर एनसीडब्ल्यू ने इसे अपमानजनक टिप्पणी बताते हुए कड़ी निंदा की और मामले में कार्रवाई की मांग। एनसीडब्ल्यू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अशिष्ट टिप्पणी अपमानजनक है और एक महिला के सम्मान के अधिकार का उल्लंघन है। आयोग ने पाया कि यह टिप्पणी भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 79 के तहत आती है। ऐसे में एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष ने दिल्ली पुलिस से इसकी शिकायत की, जिसके बाद महुआ मोइत्रा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है।
महुआ मोइत्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने बाद वो पहली ऐसी सांसद हैं, जिनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की है। दरअसल, भारत के पुराने दंड विधान यानी भारतीय दंड संहिता को कुछ बदलावों के साथ अब भारतीय न्याय संहिता का नाम दिया गया है, जिसे 1 जुलाई, 2024 से लागू किया गया है।
वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर मोइत्रा की टिप्पणी को "बेहद अभद्र, आपत्तिजनक और शर्मनाक" बताया। पूनावाला ने कहा कि सांसद महुआ मोइत्रा, संदेशखली, चोपड़ा तालिबानी पिटाई को उचित ठहराया, स्वाति मालीवाल पर चुप रहीं। लेकिन एक ऐसी महिला पर घृषित टिप्पणी कर रही हैं, जो महिला आयोग की अध्यक्ष है।












Click it and Unblock the Notifications