ओडिशा: एसिड अटैक पीड़िता ने दोस्त से की शादी, आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे राज्यपाल और शिक्षा मंत्री

भुवनेश्वर। ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में एक एसिड अटैक विक्टिम ने लव मैरिज कर जिंदगी की नई शुरुआत की है। इस लड़की का नाम प्रमोदिनी है, जिसके पर 17 साल की उम्र में तेजाब फेंक दिया गया था, लेकिन मंगलवार को प्रमोदिनी ने हमलावरों को मुंहतोड़ जवाब दिया और ये बता दिया कि उन्होंने भले ही चेहरे की खूबसूरती को खराब कर दिया हो, लेकिन उनके मन की सुंदरता को वो खराब नहीं कर पाए।

Recommended Video

    Acid Attack Survivor: Pramodini Roul ने ब्वॉयफ्रेंड Saroj sahoo संग की शादी | वनइंडिया हिंदी
    Acid attack victim Promodini

    दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे राज्यपाल और शिक्षा मंत्री

    अब 29 साल की हो चुकी प्रमोदिनी अपने पुराने दोस्त विश्वास सरोज साहू के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। शादी समारोह में लड़का और लड़की के परिवार वालों के अलावा ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल और राज्य के शिक्षा मंत्री समीर दाश भी आशीर्वाद देने पहुंचे। आपको बता दें कि प्रमोदिनी को ओडिशा की 'छपाक गर्ल' भी कहा जाता है।

    सेना के एक जवान ने फेंका था एसिड

    2009 में एसिड अटैक में उन्होंने अपनी दोनों आंखे भी खो दी थी। उनपर अटैक करने वाला सेना का एक जवान संतोष बेदांता था और इस एसिड अटैक की वजह ये थी कि प्रमोदिनी ने संतोष के प्रपोजल को स्वीकार नहीं किया था। इस अटैक में प्रमोदिनी 80 फीसदी तक झुलस गई थी। उस दुखद घटना में उसकी दोनों आंखें चली गई थीं। उस समय, प्रमोदिनी केवल एक किशोरी थी और अपने गांव के पास एक इंटर कॉलेज में एक छात्र थी।

    एसिड अटैक के बाद प्रमोदिनी की जिंदगी एकदम से नर्क हो गई थी, लेकिन साल 2016 में प्रमोदिनी की मुलाकात 2016 में सरोज साहू से हुई। सरोज साहू ने प्रमोदिनी का मार्गदर्शन किया और हिम्मत दी। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और अब दोनों ने शादी कर ली।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+