एके ज्योति होंगे देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार ने अचल कुमार ज्योति को भारत का नया मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया हैं। अचल कुमार ज्योति 6 जुलाई को अपना पदभार संभालेंगे जो डॉ. नसीम जैदी की जगह लेंगे।
मोदी के सीएम रहते गुजरात में अचल कुमार ज्योति चीफ सैक्रेटरी पद पर काम कर चुके हैं और उन्हें मई 2015 में गुजरात का इलेक्शन कमिश्नर बनाया गया था जो अब देश के 21वें चीफ इलेक्शन कमिश्नर होंगे।

64 वर्षीय ज्योति ने को लंबा प्रशासनिक सेवाओं का अनुभव है और उन्होंने गुजरात में काफी वक्त गुजारा है।
अगले एक साल तक रहेंगे आयुक्त
2013 में अपने पद से रिटायर होने से पहले ज्योति कांडला पोर्ट ट्रस्ट (1999-2004) से लेकर सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड (एसएसएनएनएल) के मैनेजिंग डायरेक्टर जैसे बड़े पदों पर काम कर चुके हैं।
गुजरात कैडर के अचल कुमार ज्योति 1975 के आईएएस ऑफिसर है जो अगले एक साल तक देश के मुख्य चुनाव आयुक्त बनें रहेंगे। अपना कार्यभार संभालने के बाद ज्योति राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनाव कराएंगे।












Click it and Unblock the Notifications