ममता बनर्जी के भतीजे को तमाचा मारने वाले की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को जनसभा के दौरान तमाचा मारने वाले युवक देवाशीष आचार्या की हालत गंभीर है। युवक को गंभीर चोट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत काफी गंभीर बतायी है।

आपको बता दें कि देवाशीष के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि यह बात अलग है कि अभिषेक बनर्जी को एक तमाचा मारने वाला देवाशीष खुद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
आपको बता दें कि अभिषेक बनर्जी टीएमसी के सांसद और युवा टीएमसी के अध्यक्ष भी हैं। देवाशीष ने अभिषेक बनर्जी को तमाचा मारा जिसके बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं ने देवाशीष की जमकर पिटाई की। देवाशीष के सर में तीन गंभीर चोटें आयी हैं साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी गहरे घाव हैं।
देवाशीष को तमलुक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं डॉक्टरों का कहना है कि युवक को सर में काफी गंभीर चोट आने की वजह से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं वह कई बार कोमा में भी चला जा रहा है।
वहीं देवाशीष के परिवार वालों का कोई भी पता नहीं लग पाया है अभी तक। देवाशीष के घर पर ताला लगा है। वहीं देवाशीष के साथ अभिषेक बनर्जी की रैली में आये दो और युवाओं को पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications