RTI से खुलासा, सेना ने नहीं की थी बाढ़ पीड़ितों की मदद

नयी दिल्ली। जम्मू कश्मीर में आए बाढ़ के दौरान सेना की मदद को लेकर नया खुलासा हुआ है। जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ के दौरान सेना ने पीड़ितों की मदद के लिए जो चेक दिया उसे लेकर नया विवाद हो गया है। ये खुलासा आरटीआई से हुआ है, जिसके मुताबिक सेना की ओर से प्रधानमंत्री राहत कोष में मार्च 2015 तक कोई रकम नहीं दी गई।

army

दरअसल सेना की ओर से दावा किया जा रहा था कि उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए करीब 100 करोड़ रुपये की मदद की है, जबकि एक आरटीआई से खुलासा हुआ है कि 20 मार्च 2015 तक सैनिकों की सैलरी से ऐसा कोई दान नहीं दिया गया।

याद रहे कि सेना प्रमुख जनरल दलबीर सुहाग ने रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सैनिकों के एक दिन का वेतन 100 करोड़ के चेक के रुप में सौंपा था, लेकिन ये सब सिर्फ दिखावा निकला। आरटीआई के जरिए प्रधानमंत्री कार्यालय के ये जानकारी मांगी गई तो पता चला कि मार्च 2015 तक सेना की सैलरी में कोई कटौती नहीं की गई। गौरतलब है कि लेफ्टिनेंट जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने 15 जनवरी को सेना की ओर से 100 करोड़ रुपये की डोनेशन का चेक दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+