राज्य मंत्री सुरेश राणा के काफिले की गाड़ी पलटी, 7 गनर घायल, 3 की हालत गंभीर
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश स्थित शामली में मेरठ करनाल हाईवे पर राज्यमंत्री सुरेश राणा के काफिले की स्कार्पियों पलट गई। हादसे में मंत्री के 7 गनर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 3 गनर की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी सुरक्षा कर्मी थानाभवन आ रहे थे। बता दें कि सुरेश लखनऊ गए हुए हैं। सुबह पांच बजे उन्हें मेरठ पहुंचना था। उन्हें रिसीव करने के लिए एक स्कॉर्पियों में 7 सुरक्षा कर्मी मेरठ जा रहे थे।

शनिवार (3फरवरी) को उनकी गाड़ी नगर कोतवाली के झाल गेट पहुंची तो गाडी़ के आगे कुत्ता आ गया। चालक रतन सिंह ने कुत्ते को बचाने की कोशिश में गाड़ी मोड़ी तो वो जाकर डिवाइडर से टकरा गई। गाडडी मौके पर ही पलट गई। गाड़ी में सवार रूप सह, रामजी लाल, हेमंत कुमार, बीपी गौतम, गोरी शंकर, लालजी यादव गंभीर रुप से घायल हो गए। इस दौरान सड़क पर जा रहा एक नागरिक भी घायल हो गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची यूपी 100 की गाड़ी और नगर कोतवाली ने सभी गनर को गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी अशोक गौतम ने जानकारी दी की इसकी सूचना सुरेश राणा को दे दी गई है। तीन जवानों को ज्यादा चोट आई है।












Click it and Unblock the Notifications