Holi 2023: होली की मस्ती के बीच देशभर में 43 लोगों की गई जान, कई घर उजड़े

होली के मौके पर दिल्ली,यूपी समेत कई राज्यों में हादसे की खबर सामने आई है। इन हादसों में 43 लोगों की जान चली गई।

Accident on holi

होली के जश्न के बीच देशभर में हादसे की कई खबरें सामने आई हैं। लोगों की लापरवाही की वजह से कई घरों के परिवार उजड़ गए। इनमें सबसे अधिक मामले सड़क हादसे के हैं जिसमें कई लोगों ने जान गंवाईं। आइए जानते हैं किस राज्य में कितने लोगों की मौत हुई...

दिल्ली में थार ने सात लोगों को कुचला
Thar crushes In Delhi: दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के वसंत विहार इलाके में भीषण हादसे की खबर सामने आई है जहां एक तेज रफ्तार थार कार ने मंदिर के पास स्थित रेहड़ी पटरी वाले और खोमचे वाले को रौंद दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

उत्तर प्रदेश में आठ लोगों की मौत
Accident In Up: उत्तर प्रदेश से भी कई हादसे की खबर सामने आ रही है। बाराबंकी के बदोसराय, रामनगर और कुर्सी इलाकों में होली के दिन हुए सड़क हादसों में कुल 8 लोगो की मौत हो गई। हादसों में लखनऊ जिले के तीन युवकों की मौत कुर्सी इलाके में हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। वहीं बदोसराय में सुबह कार दुर्घटना से 4 बच्चों की मौत हो गई। वहीं दोपहर को जैदपुर में बाइक सवार की ई-रिक्शा वाले से टक्कर में मौत हो गई।

बंगाल में आठ लोगों की मौत
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में ढोल यात्रा के दिन हुए अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। हादसे के शिकार सभी लोग बाइक सवार थे।

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में पांच लोगों की मौत
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ क्षेत्र में एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई. इस हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

उत्तराखंड के ऋषिकेश में तीन की मौत
उत्तराखंड के ऋषिकेश में बुधवार को दो अलग-अलग हादसों में तीन लोग गंगा नदी में डूब गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+