स्टडी में दावा- AC से भी फैल रहा कोरोना, तीन परिवार के 10 लोग संक्रमित
नई दिल्ली: पिछले तीन महीनों से पूरी दुनिया कोरोना के कहर से परेशान है। अभी तक कोरोना की वैक्सीन नहीं बन पाई है, हालांकि इस ओर तेजी से काम चल रहा है। वहीं कुछ वैज्ञानिक कोरोना के फैलाने के कारणों पर भी लगातार रिसर्च कर रहे हैं, जिससे कम से कम सावधानी बरतते हुए इसके संक्रमण को रोका जा सके। हाल ही में अमेरिका में एक रिसर्च सामने आई है, जिसमें कहा गया कि कोरोना एसी की वजह से भी फैलता है।

रेस्टोरेंट में खाने वाले 10 लोग संक्रमित
दरअसल अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने चीन के 10 मरीजों पर एक स्टडी की। इन मरीजों में एक बात कॉमन थी। उन्होंने 24 जनवरी को चीन के ग्वांगझोउ में एक रेस्टोरेंट में डिनर किया था। इस रेस्टोरेंट में कोई खिड़की नहीं थी। रिपोर्ट के मुताबिक वुहान से आने वाला पहला संक्रमित उस रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। उसके टेबल से कुछ ही दूरी पर दो और परिवार बैठे थे। रिपोर्ट के मुताबिक रेस्टोरेंट से जाने के बाद उसी दिन पहले संक्रमित मरीज को लक्षण नजर आने लगे, जबकि बाकी लोगों को 5 फरवरी तक संक्रमण दिखा।
Recommended Video

AC की वजह से फैला संक्रमण
रिपोर्ट के मुताबिक सभी लोगों ने रेस्टोरेंट में एक घंटे से ज्यादा का वक्त बिताया था। ऐसे में हो सकता है कि सभी में संक्रमण ड्रापलेट की वजह से फैला हो। विशेषज्ञों की मानें तो ड्रापलेट हवा में कुछ ही मीटर जा सकता है। एयर कंडीशनर की हवा का तेज फ्लो ही ड्रापलेट्स को उन लोगों तक लाया होगा। जिस वजह से वहां बैठे लोग भी संक्रमित हो गए।

वुहान से ही हुई थी शुरुआत
ऐसा माना जाता है कि दिसंबर में वुहान के शी फूड मार्केट से ही कोरोना फैला था, जिसके बाद वुहान को पूरी तरीक से सील कर दिया गया था। रविवार तक चीन में कोरोना वायरस के कुल 82,160 मामले सामने आए थे और 3,341 लोगों ने इसकी वजह से दम तोड़ दिया। चीन के लिए सबसे खराब दिन 12 फरवरी को रहा जब एक दिन में 15,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए थे।












Click it and Unblock the Notifications