गणतंत्र दिवस 2017 में मुख्य अतिथि होंगे अबूधाबी के शहजादे
नई दिल्ली। साल 2017 में भारत के गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को आयोजित परेड में अबूधाबी के शहजादे मोहम्मद बिन जायेज अल नाहयान मुख्य अतिथि होंगे। इस आशय की जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने दी।

स्वरूप ने लिखा ' हम भारत के प्रिय मित्र शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान, अबूधाबी के शहजादे का स्वागत 2017 के गणतंत्र दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि स्वागत करते हैं।'
इसी संदर्भ में शहजादे नाहयन के ट्वीटर एकाउंट पर लिखा गया है कि 'भारत के प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में मोहम्मद बिन जायेद ने भारतीय गणतंत्र दिवस पर विनम्र निमंत्रण के लिए शुक्रिया कहा है।'
जायेद के एकाउंट से लिखा गया है कि ' हमारे रिश्ते इतिहास की गहराई से जुड़े हैं। हमारा कूटनीतिक सहयोग बढ़ा है। यह विकास की साझा आकांक्षाओं से प्रेरित है।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग कर आगे लिखा गया है कि मैं आपके गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए खुश हूं।
महत्वपूर्ण होगी यह यात्रा
बता दें कि जायेद की यात्रा कई मायनों में महत्वपूर्ण होगी।
यह यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण होगी क्योंकि यूएई पाकिस्तान का करीबी है, जिसे भारत सीमा पार से आतंक के मुद्दे पर बतौर कूटनीति के रास्ते अलग-थलग करना चाहता है।
बीते साल अगस्त में पीएम मोदी ने भी यूएई की यात्रा की थी, जिसमें दोनों मुल्कों ने साझा रूप से आतंकवाद को बतौर राष्ट्रीय नीति इस्तेमाल करने या दूसरे देश के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देने और सही साबित करने के लिए धर्म का इस्तेमाल करने की निंदा की थी।












Click it and Unblock the Notifications