Opinion Poll: MP, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में BJP की हार,कांग्रेस बहुमत के पार

नई दिल्ली। साल 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने है। इन तीनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार है। चुनाव से पहले ABP न्यूज और C-Voter ने यहां सर्वे किया। ओपिनियन पोल में जो आंकड़े सामने आए वो भाजपा की टेंशन बढ़ाने वाले हैं। वहीं इस ओपिनियन पोल के आने से कांग्रेसी खेमे में खुशी लौट आई है। एबीपी न्यूज और सी-वोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तीनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार जा सकती है। वहीं तीनों ही राज्यों में कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा पार कर सकती है। आइए एक नजर डालें तीनों राज्यों के इस ओपिनियन पोल पर....

 मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

एबीपी न्यूज और सी वोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार गिर सकती है। सर्वे के मुताबिक कुल 230 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 117 सीटें मिल सकती है जबकि बीजेपी को 106 सीटें मिलने का अनुमान हैं, वहां अन्य के खाते में 7 सीटें मिल सकती हैं। मध्य प्रदेश का ABP न्यूज सी वोटर ओपिनियन पोल
कांग्रेस: 117
बीजेपी; 106
अन्य: 07

वोट प्रतिशत

बीजेपी : 40%
कांग्रेस: 42%
अन्य: 18 %

 छत्तीसगढ़ओपिनियन पोल

छत्तीसगढ़ओपिनियन पोल

एबीपी न्यूज और सी वोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सत्ता से बाहर हो सकती है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 39 फीसदी, कांग्रेस को 40 प्रतिशत और अन्य को 21% वोट मिल सकती हैं। वहीं सीटों की बात करें तो 90 सीटों में से कांग्रेस को कांग्रेस को 54, बीजेपी को 33 और अन्य को तीन सीटें मिल रही हैं। मुख्यमंत्री पद के लिए रमन सिंह को 34 फीसदी, अजीत जोगी को 17 फीसदी और भूपेश बघेल 9 प्रतिशत लोगों की पसंद हैं।

 राजस्थान का ओपिनियन पोल

राजस्थान का ओपिनियन पोल

ओपिनियन पोल के मुताबिक राजस्थान में बीजेपी को 37%, कांग्रेस को 51% और अन्य को 12 % वोट मिल रहे हैं। 200 सीटों में से कांग्रेस को 130 बीजेपी को 57 और अन्य को 13 सीटें मिल रही हैं। वहीं मुख्यमंत्री पद के लिए अशोक गहलोत 41 %, सचिन पायलट 18 % लोगों की पसंद हैं।

कांग्रेस: 130
बीजेपी: 57
अन्य: 13 सीटें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+