एबीपी न्यूज-नील्सन सर्वे: दिल्ली में बनेगी 'आप' की सरकार, केजरीवाल ही होंगे सीएम

नई दिल्ली। मात्र 4 दिन बाद फैसला हो जायेगा कि दिल्ली की जनता के दिल में क्या है क्योंकि 7 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसका नतीजा 10 फरवरी को घोषित होगा। इसलिए इस समय पूरी दिल्ली चुनावी रंग में रंगी हुई है। आरोपो-प्रत्यारोपों का दौर चरम सीमा पर है तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली चुनाव की सीधी लड़ाई अब भाजपा बनाम आप पार्टी के बीच होती दिख रही है।

इन्हीं बातों के मद्देनजर एबीपी न्यूज-नील्सन ने एक बार फिर से दिल्ली में सर्वे किया है जिसके हिसाब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की ही सरकार बनते दिख रही है। इस सर्वे में कहा गया है कि आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत से महज एक सीट कम मिलेगी लेकिन इसके बावजूद वो आसानी से दिल्ली में सरकार बना लेगी। इस सर्वे में आम आदमी पार्टी को 35 सीटें तो बीजेपी को 29 और कांग्रेस को 6 सीटें दी गई हैं। जिसके हिसाब से केजरीवाल की पार्टी ही दिल्ली चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।

एबीपी न्यूज-नील्सन सर्वे ने बनायी दिल्ली में 'आप' की सरकार

तो वहीं सीएम की कुर्सी के लिए लोगों की पहली पसंद अरविंद केजरीवाल ही हैं, दिल्ली के 20 प्रतिशत लोगों को लगता है कि केजरीवाल को ही दिल्ली का सीएम बनना चाहिए तो वहीं 18 प्रतिशत लोगों की नजर में किरण बेदी सीएम पोस्ट के लिए बेस्ट हैं। मालूम हो कि यह सर्वे चुनाव के ठीक दस दिन पहले कराया गया है।

जबकि 20 दिन पहले के सर्वे रिपोर्ट में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा था लेकिन पिछले 10 दिनों में हुई चुनावी गतिविधियों से जनता का मूड बदलता दिख रहा है। कहना गलत ना होगा कि दिल्ली में नेक टू नेक की लड़ाई चल रही है। आपको बता दें कि यह सर्वे दिल्ली की जनता से पूछे गये कुछ सवालों के आधार पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+