ABP C-Voter Survey: मांझी का अलग होना नीतीश के लिए कितना बड़ा खतरा? जानें सी-वोटर सर्वे में सबकुछ
देश में लोकसभा चुनाव-2024 से पहले सभी पार्टियां रणनीति बनाने में जोर शोर से जुट गई है। बीजेपी, कांग्रेस, जदयू से लेकर राजद तक जातिगत समीकरण से लेकर धार्मिक समीकरण पर काम करना शुरू कर दिया है। इस बीच ABP News C Voter Survey ने ऑल इंडिया सर्वे किया है। इस सर्वे में कई सवाल किए गए हैं जो कि लोकसभा 2024 से जुड़े हैं। तो चलिए जानते हैं सी वोटर सर्वे में पब्लिक से क्या सब सवाल किए गए हैं?
नीतीश कुमार से जीतन राम मांझी अलग होते हैं तो क्या प्रभाव होगा?
अगर जीतन राम मांझी नीतीश कुमार से अलग होते हैं तो यह जदयू के लिए बड़ा झटका हो सकता है। 43 प्रतिशत लोगों ने माना कि हां जदयू से मांझी का अलग होना नीतीश कुमार के लिए चुनाव में भारी पड़ सकता है।

सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चलने से कांग्रेस को फायदा या नुकसान?
इस सर्वे में सवाल किया गया कि सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चलने से कांग्रेस को फायदा होगा या नुकसान? सर्वे में शामिल 43 प्रतिशत लोगों ने कहा कि कांग्रेस को इससे फायदा होगा। जबकि 36 प्रतिशत लोगों का मानना है कि कांग्रेस को नुकसान होगा। वहीं 21 प्रतिशत लोगों ने पता नहीं में जवाब दिया।
क्या केंद्र सरकार 24 से पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करेगी ?
यूनिफॉर्म सिविल कोड के सवाल के जवाब में सर्वे में शामिल 45 प्रतिशत लोगों ने हां में जवाब दिया। वहीं, 35 प्रतिशत लोगों का मानना है कि केंद्र सरकार 24 से पहले इसे लागू नहीं करेगी और बाकी 20 प्रतिशत लोगों ने इसका जवाब पता नहीं में दिया है।
ABP C-Voter Survey: क्या लोकसभा चुनाव 2024 समय से पहले हो सकता है?
एबीपी सी वोटर सर्वे में लोकसभा 2024 को कराए जाने को लेकर चौकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। सर्वे में 33 फीसदी लोगों ने कहा कि 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव इसके लिए निर्धारित समय से पहले हो सकता है। सबसे ज्यादा 55 फीसदी लोगों ने 'नहीं' में जवाब दिया। वहीं, 12 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें इस बारे में 'नहीं पता' है।












Click it and Unblock the Notifications