ABP सर्वे: मोदी सरकार 2.0 के दो साल पूरे होने पर क्या कहती है देश की जनता?
नई दिल्ली, मई 28: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार के दूसरे कार्यकाल को दो साल पूरे हो रहे हैं। ऐसे में एबीपी न्यूज और सी वोटर ने एक सर्वे किया है। जिसमें लोगों से पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल को लेकर कई अहम सवाल पूछे हैं। हिन्दुस्तान कोरोना वायरस की दूसरे लहर को झेल रहा है तो ऐसे में देश की जनता पीएम मोदी और उनकी सरकार को लेकर क्या राय रखती है। सर्वे में जब लोगों से पूछा गया कि, मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में लोगों की सबसे बड़ी नाराजगी क्या है?

सर्वे के मुताबिक, 44 फीसदी शहरी और 40 फीसदी ग्रामीण लोगों ने कहा कि सरकार के कोरोना से निपटने के तरीके से नाराजगी दिखी। वहीं 20 फीसदी शहरी लोगों ने और 25 फीसदी ग्रामीण लोगों ने कृषि कानून को लेकर नाराजगी जाहिर की। 9-9 फीसदी शहरी और ग्रामीण लोगों ने कहा कि सीएए को लेकर दिल्ली दंगों पर नाराजगी जाहिर की। वहीं 10 फीसदी ग्रामीण और 7 फीसदी शहरी लोगों ने भारत-चीन सीमा विवाद को बताया।
Recommended Video
लोगों से पूछा गया कि भारत की आज सबसे बड़ी परेशानी क्या है? 36 फीसदी लोगों ने कोरोना को ,18 फीसदी लोगों ने बेरोजगारी को, 10 फीसदी लोगों ने महंगाई को, 7 फीसदी लोगों ने भ्रष्टाचार को , पांच फीसदी लोगों ने गरीबी और चार फीसदी लोगों ने कृषि को बड़ी परेशानी बताया। जब लोगों से पूछा गया कि, मोदी सरकार में क्या कोरोना वैक्सीन का इंतजाम ठीक है?इसका 51 फीसदी शहरी लोगों ने हां में जवाब दिया, जबकि 42 फीसदी ग्रामीणों ने भी हां कहा। लेकिन, 38 फीसदी शहरी लोगों के यह मानना था कि मोदी सरकार ने वैक्सीन का इंतजाम ठीक से नहीं किया, तो वहीं 46 फीसदी ग्रामीणों ने माना कि सरकार ने वैक्सीन का इंतजाम ठीक से नहीं किया।
लॉकडाउन को लेकर जब सवाल किया गया कि, क्या पिछले साल पूरे देश में लॉकडाउन लगना सही था? तो शहरी क्षेत्र के 76% और ग्रामीण क्षेत्र के 65% लोगों ने पिछले साल पूरे देश में लॉकडाउन लगाने को सही माना, जबकि शहरी क्षेत्र के 17% और ग्रामीण क्षेत्र के 25% लोगों ने इस फैसले को गलत माना। जब उनसे पूछा गया कि, इस बार देशव्यापी लॉकडाउन न लगाना क्या सही है? इस पर शहरी क्षेत्र के 57% और ग्रामीण क्षेत्र के 52% लोगों ने केंद्र के इस फैसले को सही बताया, जबकि शहरी क्षेत्र के 31% और ग्रामीण क्षेत्र के 34% ने इस फैसले को गलत माना। वहीं शहरी क्षेत्र के 12% और ग्रामीण क्षेत्र के 14% लोग इस पर कुछ नहीं कह सके।












Click it and Unblock the Notifications