Abhishek Singh: क्या दिव्यांग कोटे से IAS बने थे अभिषेक सिंह? Puja Khedkar के बाद ये भी निशाने पर
Abhishek Singh IAS Story: भारतीय प्रशासनिक सेवा में पुणे की ट्रेनी आईएएस पूजा खेड़कर (Puja Khedkar) द्वारा फर्जी दिव्यांग प्रमाण लगाए जाने का मामला थमा नहीं कि गर्लफ्रेंड के दिल तोड़ने पर यूपीएससी फोड़ने वाले आईएएस के रूप में फेमस अभिषेक सिंह के बारे में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।
सवाल उठ खड़ा हुआ है कि क्या अभिषेक सिंह ने दिव्यांग कोटे से आरक्षण का लाभ उठाकर यूपीएससी पास की है?
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास करने में आरक्षण पाकर उत्तर प्रदेश कैडर में आईएएस बनने की बातें खुद अभिषेक सिंह के कानों तक भी पहुंची हैं, जिनका अभिषेक सिंह ने 13 जुलाई 2024 की शाम को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके जवाब भी दिया है।
यह भी पढ़ें- IAS अभिषेक सिंह की धांसू पोस्ट, लिखा-'मैं कोई छुई-मुई नहीं हूं, जो डर के बैठ जाऊंगा, किसी के बाप के दम पर'

यूपीएससी की सीएसई में अभिषेक सिंह ने किसी तरह के आरक्षण का लाभ लिया है कि या नहीं? अभी कुछ नहीं कह सकते, मगर सबसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अभिषेक सिंह की पोस्ट पर Roshan Rai का कमेंट पढ़ें, जिसमें उन्होंने अभिषेक सिंह के यूपीएससी रिजल्ट की प्रति और जिम करते हुए की तस्वीर लगाते हुए लिखा-
'भाई दुनियाभर की कहानी लिख दी। बस ये नहीं बताया कि कैसे LD जिसके वजह से आपने दिव्यांग कोटा लगाया और IAS बने। वो होते हुए भी जिम में वजन उठा रहे हो? थोड़ा ज्ञान साझा कर दो, डॉक्टर भी अध्यन करके दूसरे मरीजों की मदद कर देंगे।'
यह भी पढ़ें-
भाई दुनिया भर की कहानी लिख दी बस ये नही बताया की कैसे LD जिसके वजह से आपने दिव्यांग कोटा लगाया और IAS बने वो होते हुए भी जिम में वजन उठा रहे हो?
— Roshan Rai (@RoshanKrRaii) July 13, 2024
थोड़ा ज्ञान साझा कर दो, डॉक्टर भी अध्यन करके दुसरे मरीजों की मदद कर देंगे। pic.twitter.com/EXnFzFD7Us
अब खुद अभिषेक सिंह का लिखा पढ़ें कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी लंबी-चौड़ी पोस्ट में आरक्षण व यूपीएससी के बारे में क्या लिखा है? ऐसे सवाल उठाने वालों को किस अंदाज में जवाब दिया है।
अभिषेक सिंह ने लिखा कि जब से उन्होंने आरक्षण के पक्ष में आवाज उठानी शुरू की है तो आरक्षण विरोधियों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। लोगों के हजम नहीं हो रहा कि एक जनरल कैटेगरी का लड़का आरक्षण के पक्ष में कैसे बोल रहा है?
वैसे तो मुझे किसी आलोचना से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता, पर ये मेरे जीवन काल में पहली बार है जब मैं अपने आलोचकों को जवाब दे रहा हूँ। और वो इसलिए क्योंकि मेरे हज़ारो समर्थक मुझसे कह रहे हैं कि आप जवाब दें नहीं तो हमारा मनोबल टूट जाएगा।अतः ये मेरा नैतिक कर्तव्य है कि मैं सच्चाई सामने… pic.twitter.com/e1rwB3H02R
— Abhishek Singh (@Abhishek_asitis) July 13, 2024
अभिषेक सिंह ने आगे लिखा कि लोग पहले मेरी जाति पर सवाल उठा रहे थे। फिर कह रहे थे कि मैं नौकरी वापस मांग रहा हूं और अब कह रहे हैं कि मैंने नौकरी ही आरक्षण से ली है। ऐसे लोगों को जवाब ये है कि अभिषेक सिंह जो कुछ हासिल किया है। अपने दम पर हासिल किया है। किसी आरक्षण के दम पर नहीं।
अभिषेक सिंह के पिता रहे प्रमोटी IPS
अभिषेक सिंह ने लिखा कि लोग कह रहे हैं कि उनके पिताजी आईपीएस अधिकारी होने का फायदा उनको मिला। जबकि हकीकत ये है कि उनके पिताजी ने गरीबी को मात देकर पहले PPS अफसर रहे फिर IPS में प्रमोट हुए।

अभिषेक सिंह के भाई-बहन UPSC में फेल
अभिषेक सिंह ने लिखा कि उनकी सगी छोटी बहन व छोटे भाई और 7 चचेरे भाई-बहनों ने भी यूपीएससी में भाग्य आजमाया था, मगर कोई पास नहीं हो सका। पूरे खानदान में आईएएस बनने वाले अभिषेक सिंह इकलौते हैं।
छुई-मुई नहीं हूं मैं- अभिषेक सिंह
आलोचकों को जवाब देते हुए अपनी लंबी-चौड़ी पोस्ट के अंत में अभिषेक सिंह ने चेतावनी भरे लहजे में लिखा कि भविष्य में कोई उन पर आरोप लगाने से पहले दो बार सोच लेना, क्योंकि वे कोई छुई-मुई हैं। अपनी प्रतिमा के दम पर आगे बढ़ रहे हैं। किसी के बाप के दम पर नहीं।












Click it and Unblock the Notifications