सावरकर ने स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लिया और देश के लिए जेल गए: वरिष्ठ कांग्रेस नेता

Recommended Video

    Savarkar पर कन्फ्यूज Congress : Abhishek Singhvi बोले- देश के लिए गए थे जेल

    नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने वीडी सावरकर को भारत रत्न देने की बात अपने घोषणा पत्र में कही है, उसके बाद लगातार इस मसले को लेकर विवाद हो रहा है। तमाम विपक्षी दलों और खासकर कि कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध कर रही है। एक तरफ जहां दिग्गज कांग्रेस के नेता सावरकर को भारत रत्न देने के भाजपा के वादे का विरोध कर रहे हैं तो दूसरी तरफ वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने ऐसा बयान दिया है जिसकी वजह से उन्होंने अपनी ही पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है।

    savarkar

    अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट करके लिखा है कि व्यक्तिगत रूप से मैं सावरकर की विचारधारा को स्वीकार नहीं करता हूं, लेकिन आप इस तथ्य को नहीं मिटा सकते हैं कि सावरकर एक स्थापित व्यक्ति हैं, जिन्होंने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लिया था। उन्होंने दलितों के हक की लड़ाई लड़ी, यही नहीं सावरकर देश के लिए जेल भी गए थे। सिंघवी ने आगे हैशटैग नेवर फॉरगेट लिखा यानि कभी भी मत भूलिए। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस की ओर से मनीष तिवारी ने सावरकर को भारत रत्न दिलाए जाने के भाजपा के वादे की जमकर आलोचना की थी।

    tweet

    मनीष तिवारी ने कहा था कि, महात्मा गांधी की हत्या के लिए सावरकर पर आपराधिक मुकदमा चला था, इस मामले की कपूर आयोग ने भी जांच की थी। मनीष ने कहा, हाल ही में छपे एक लेख में ऐसा दावा किया गया कि आयोग ने सावरकर को महात्मा गांधी की हत्या का जिम्मेदार माना था, अब उसी को भारत रत्न देने की बात कही जा रही है। अब इस देश को भगवान ही बचाए। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि, हमारी सरकार वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग केंद्र सरकार के सामने रखेगी। हमारी यही कोशिश है कि सावरकर को भारत रत्न मिले। इसके अलावा सावित्री बाई फूले और ज्योति राव फुले को भी भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में भारत रत्न दिलाने का वादा किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+