Abhishek Banerjee का जापान में नजर आया रौद्र रूप, पाकिस्तान को बताया पागल कुत्तों को पालने वाला विषैला देश
Abhishek Banerjee In Japan: टीएमसी की तरफ से ऑल पार्टी डेलिगेशन में अभिषेक बनर्जी गए हैं। बनर्जी ने जापान की राजधानी टोक्यो में आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की काली करतूतों को उजागर करते हुए जोरदार भाषण दिया है। टीएमसी सांसद ने दुनिया के सभी देशों को आतंक के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की जरूरत पर जोड़ दिया। उन्होंने पाकिस्तान की आतंकियों को संरक्षण देने की नीति पर करारा वार करते हुए उसे पागल कुत्तों (आतंकियों) को पालने वाला विषैला देश बताया।
पहलगाम अटैक के बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में पाकिस्तान ने भारत के नागरिक विमानों, गुरुद्वारों और शहरों तक को निशाना बनाया था। इसके अलावा, सार्वजनिक मंचों से पाकिस्तान लगातार प्रोपगैंडा फैलाने की कोशिश कर रहा है। भारत ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए दुनिया के कई देशों में अपना ऑल पार्टी डेलिगेशन भेजा है।

यह भी पढ़ें: Operation Sindoor पर सवाल उठाकर घिरे राहुल गांधी, कांग्रेस ने एस जयशंकर को बताया पाकिस्तान का मुखबिर
Abhishek Banerjee ने टोक्यो में दिया जोरदार भाषण
पाकिस्तान की काली करतूतों और आतंकवादियों को संरक्षण देने की नीतियों पर जोरदार हमला करते हुए टीएमसी के युवा सांसद ने कहा कि भारत का सिर कभी नहीं झुकेगा। अपने सम्मान और रक्षा के लिए भारत को खड़े होना आता है। उन्होंने प्रवासियों को भारत की मजबूत ताकत बताते हुए कहा कि आतंकवाद के पालकों को समझ लेना चाहिए कि भारत अपने अस्तित्व के साथ कोई समझौता नहीं करेगा। हमारा सिर हमेशा ऊंचा रहा है और आगे भी रहेगा। प्रवासी भारतीयों की सभा में बोलते हुए टीएमसी सांसद ने कहा, 'हम पाकिस्तान को सटीक जवाब दे रहे हैं और हम उकसाने वाली कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। पाकिस्तान यह समझ ले कि अब उसे उसकी भाषा में जवाब मिलेगा।'
यह भी पढ़ें: India Pakistan: ब्रह्मोस और SCALP मिसाइलों की ताकत देख थर्राया था पाकिस्तान, मचाई थी भारी तबाही
'तस्वीरों और फुटेज से दिखाएंगे दुनिया को पाकिस्तान की करतूत'
पाकिस्तान के काली करतूतों का पूरा चिट्ठा खोलने की तैयारी के साथ भारत का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल अलग-अलग देशों में पहुंचा है। टीएमसी सांसद ने कहा, 'हमारे पास पर्याप्त प्रमाण हैं और हम कुछ विशेष तस्वीरों और वीडियो के जरिए दुनिया तक ये सबूत पहुंचाएंगे। आतंकवाद आज एक वैश्विक समस्या है और भारत इसका पीड़ित है। दुनिया के सभी देशों को एकजुट होकर आतंक के खिलाफ अपनी लड़ाई मजबूत करनी होगी।' उन्होंने प्रवासी समुदाय से अपील करते हुए कहा कि आतंक के खिलाफ भारत की लड़ाई को दुनिया के कोने-कोने में पहुंचाने का काम करें।












Click it and Unblock the Notifications