फ्लॉप फिल्मों के बाद बॉलीवुड छोड़ने वाले थे अभिषेक, अमिताभ की एक सलाह ने बदल दी थी जिंदगी
मुंबई, अप्रैल 12: अभिषेक बच्चन की फिल्म 'द बिग बुल' हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में अभिषेक के काम की काफी तारीफ कर रहे हैं। अभिषेक बच्चन ने इस फिल्म और अपने करियर को लेकर आरजे सिद्धार्थ खन्ना को एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि शुरुआती फिल्में जब एक के बाद फ्लॉप हुईं तो वो बॉलीवुड छोड़ने का फैसला कर चुके थे। फिर पिता अमिताभ की सलाह ने उनको रोक लिया।
Recommended Video

मैगजीन में लिखा जाता था, नहीं आती एक्टिंग
अभिषेक बच्चन ने बताया, रिफ्यूजी से डेब्यू करने के बाद मेरी फिल्में लगातार फ्लॉप हुईं। मैगजीन में लिखा जाता था कि मुझे एक्टिंग नहीं आती है। मैं अपने दम पर फिल्म नहीं चला सकता हूं और कई तरह की बातें होती थीं। मुझे लगने लगा कि फिल्में मेरे लिए नहीं हैं। मैंने फिल्म इंडस्ट्री में आकर गलती की। मेरी कोशिशों से कुछ हो नहीं रहा था तो मैंने सोच लिया कि इंडस्ट्री छोड़ दूंगा। आखिर में मैं एक दिन पापा के पास पहुंच गया।

अमिताभ की सलाह ने अभिषेक को रोका था
अभिषेक ने कहा कि मैं पापा के पास पहुंचा और कहा कि शायद मैं इस इंडस्ट्री के लिए नहीं बना हूं और फिल्में छोड़ना चाहता हूं। इस पर अमिताभ बच्चन ने अभिषेक से कहा कि मैंने तुम्हें हार मानना तो नहीं सिखाया। तुम किसी मुश्किल से भाग नहीं सकते हो। हर सुबह उठो और अपनी जगह के लिए संघर्ष करो।

पापा की बात मानी तो बदल गई जिंदगी
अभिषेक बच्चन ने बताया कि पापा ने मुझे सभी तरह के रोल करने और एक्टिंग पर और ज्यादा ध्यान देने को कहा। इस बात को अभिषेक ने दिल में बैठा लिया। उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने का इरादा त्याग दिया। इसके बाद अभिषेक के सफलता भी हाथ लगी। कई फ्लॉप फिल्मों के बाद उन्होंने गुरु, पा, धूम और बोल बच्चन जैसी फिल्में दीं। अब अभिषेक बच्चन ने फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी कामयाबी हासिल कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- सायंतनी घोष बोलीं- ब्रेस्ट साइज पर महिलाएं भी करती हैं कमेंट, मुझे कही गई थी भद्दी बात












Click it and Unblock the Notifications