Rakhi Sawant की वजह से अभिनव और रुबीना के बीच मिटी दूरियां, इस घटना के बाद आए करीब

मुंबई। बिग बॉस सीजन 14 को खत्म हुए दो हफ्ते बीत चुके हैं लेकिन शो की चर्चा आज भी वैसी ही हो रही है। कोरोना काल के बीच बिग बॉस 14 में दर्शकों को एक्शन, रोमांस और ड्रामा का भरपूर डोज मिला। बिग बॉस में राखी सावंत की एंट्री के बाद से घर का माहौल ही बदल गया था, अभिनव शुक्ला को लेकर उनके पागलपन और रुबीना दिलैक से झगड़ों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। हाल ही में अभिनव शुक्ला ने अपने एक इंटरव्यू में राखी सावंत से हुए नोंक-झोंक को कई लेकर राज की बातें बताई।

अभिनव शुक्ला ने किए कई खुलासे

अभिनव शुक्ला ने किए कई खुलासे

टाइम्स ऑफ इंडिया से खास बातचीत में अभिनव शुक्ला ने बताया कि पत्नी रुबीना दिलैक के बिग बॉस 14 की ट्रॉफी जीतने के बाद जिंदगी बदल गई है। फिलहाल दोनों बहुत व्यस्त चल रहे हैं और सेलिब्रेशन का समय भी नहीं मिल पा रहा है। शो में राखी सावंत की मस्ती मजाक को लेकर अभिनव ने कहा, मैं अपनी प्राइवेसी (निजता) को लेकर काफी गंभीर हूं, और राखी सावंत ने उसे भंग किया। ये गलत है। इसके बाद जो भी हुआ वह टीवी पर अनकट दिखाया गया।

अभिनव और रुबीना के बीच कम हुई दूरियां

अभिनव और रुबीना के बीच कम हुई दूरियां

रुबीना के राखी सावंत पर पानी फेंकने को लेकर पूछे गए सवाल पर अभिनव बोले, 'शो में हम एक दूसरे को संभालते थे, हां रुबीना का वो रिएक्शन वाकई दमदार था। घर में दूसरे कंटेस्टेंट्स की वजह से बीबी हाउस में मुझे रुबीना दिलैक से ही अपनेपन का भाव मिला।' अभिनव ने बताया कि उनके और रुबीना के बीच आई नजदीकिओं की एक वजह राखी सावंत भी थीं। उन्हीं की वजह से दोनों मियां-बीवी को अपने पन का एहसास हुआ।

राखी ने खींचा था अभिनव की पैंट का नाड़ा

राखी ने खींचा था अभिनव की पैंट का नाड़ा

बता दें कि शो में एक एपिसोड में राखी सवांत ने अभिनव शुक्ला की पैंट का नाड़ा खींच दिया था। इस बात का पता जैसे ही रुबीना को चला, वह राखी सावंत पर बरस पड़ी थीं, उन्होंने पानी से भरी बाल्टी राखी सावंत के ऊपर उड़ेल दी थी। रुबीना के इस रिएक्शन के चलते उन्हें शो के अंत तक बिग बॉस की तरफ से नॉमिनेट किया गया था। अभिनव के मुताबिक राखी की उन्हीं हरकतों को वजह से वह रुबीना के और ज्यादा करीब आए।

'कॉफी' बनी तलाक की वजह!

'कॉफी' बनी तलाक की वजह!

कुछ दिनों पहले अभिनव ने बताया था कि कॉफी ना लाने की वजह से उनकी शादीशुदा लाइफ तलाक के मोड़ तक पहुंच गई थी। हालांकि रुबीना ने इस टिप्पणी को अभिनव का एक मजाक बताया था। रुबीना ने कहा था कि 'अभिनव ने हजार उदाहरणों में से एक आसान सा एग्जांपल दे दिया। हम दो मजबूत व्यक्ति हैं, जैसे कि समकालीन युग में कहा जाता था- अल्फा पुरुष और अल्फा महिला।'

यह भी पढ़ें: FIR को राखी सावंत और भाई राकेश ने बताया पब्लिसिटी स्टंट, Rakhi बोलीं- मानहानि का केस करूंगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+