कौन हैं श्वेता अग्रवाल? जो बनने वाली हैं सिंगर आदित्य नारायण की दुल्हनिया
कौन हैं आदित्य नारायण की गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी?
नई दिल्ली। मशहूर सिंगर उदित नारायण के बेटे और टीवी रिएलिटी शो इंडियन आइडल के होस्ट आदित्य नारायण ने हाल ही में खुलासा किया है कि वो इस साल के आखिर तक शादी कर लेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, आदित्य नारायण अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी करने जा रहे हैं। दोनों पिछले लंबे समय से एक-दूसर के साथ रिलेशनशिप में हैं। आदित्य नारायण इससे पहले भी अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं आदित्य नारायण की गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल?

फिल्म राघवेंद्र से बॉलीवुड की दुनिया में रखा कदम
श्वेता अग्रवाल बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस हैं और कई हिंदी फिल्मों सहित टीवी शो में भी काम कर चुकी हैं। श्वेता ने 2003 में फिल्म राघवेंद्र से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। 2010 में श्वेता ने विक्रम भट्ट के निर्देशन में फिल्म शापित में काम किया, जहां उनकी मुलाकात आदित्य नारायण से हुई। उनकी फिल्म 'तंदूरी लव' साल 2015 में बड़े पर्दे पर हिट साबित हुई थी। आदित्य और श्वेता की रिलेशनशिप की खबरें अक्सर मीडिया में आती रहती थीं।

'मैं पूरी तरह श्वेता के प्यार में डूब चुका हूं'
अपनी लव स्टोरी को लेकर आदित्य ने बताया, 'श्वेता और मेरी मुलाकात साल 2010 में फिल्म शापित के सेट पर हुई थी। धीरे-धीरे हमारी मुलाकातें बढ़ने लगीं और मुझे एहसास हुआ कि मैं पूरी तरह श्वेता के प्यार में डूब चुका हूं। शुरुआत में वो चाहती थी कि हम दोनों केवल अच्छे दोस्त बनकर रहें, क्योंकि उस वक्त हम दोनों ही काफी यंग थे और हमारी पहली जरूरत अपने-अपने करियर पर फोकस करने की थी। हर रिलेशनशिप की तरह हम दोनों ने भी पिछले 10 में अपने रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव देखे। हम दोनों के बीच शादी अब महज एक औपचारिकता है और उम्मीद है कि नवंबर या दिसंबर तक हमारी शादी हो जाएगी।'

'खुश हूं कि मुझे श्वेता जैसी जीवनसाथी मिली'
श्वेता को लेकर आदित्य ने आगे कहा, 'मेरे मम्मी-पापा श्वेता को अच्छी तरह जानते हैं और उसे काफी पंसद करते हैं। मैं भी खुश हूं कि मुझे श्वेता जैसी जीवनसाथी मिली। मुझे अच्छी तरह याद है कि कुछ साल पहले कैसे लोगों ने मान लिया था कि श्वेता और मेरे बीच झगड़ा हुआ और हम दोनों का ब्रेकअप हो गया है। उसके बाद हम दोनों का एक साथ बाहर जाना भी काफी मुश्किल हो गया था।'












Click it and Unblock the Notifications