'मूर्ख बालक है', अभिनव अरोड़ा को रामभद्राचार्य ने स्टेज से उतारा, अब 'बाल-संत' ने बताई परदे के पीछे की कहानी!
दस वर्षीय आध्यात्मिक वक्ता और कंटेंट क्रिएटर अभिनव अरोड़ा इन दिनों इंटरनेट पर छाए हुए हैं। 'बाल संत बाबा' के नाम से मशहूर अभिनव अरोड़ा ने इंटरनेट की दुनिया में काफी हलचल मचा दी है। एक धार्मिक सभा में उनके जोशीले नृत्य ने हिंदू आध्यात्मिक गुरु स्वामी रामभद्राचार्य को नाखुश कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अभिनव अरोड़ा के इस वीडियो को लेकर नेटिजन्स दो गुट में बंट गए हैं।
जहां कुछ लोग अभिनव अरोड़ा के डांस को जस्टिफाई कर रहे हैं वहीं कुछ लोग इसे गलत बताते हुए आध्यात्मिक गुरु स्वामी रामभद्राचार्य की डांट को सही ठहरा रहे हैं। इस वीडियो पर अब अभिनव अरोड़ा का रिएक्शन सामने आया है और उन्होंने इसे बड़ा मुद्दा ना बनाने की अपील की है। उन्होंने इस वीडियो को एक साधारण गुरु-शिष्य के रिश्ते की तरह बताया है।
यह भी देखें: तलाक की अफवाहों के बीच गौरव तनेजा-रितु राठी आए साथ नजर, क्यों ट्रोल हुए 'फ्लाइंग बीस्ट' कपल?

कहां से शुरू हुआ विवाद?
दरअसल, एक वीडियो में अभिनव अरोड़ा एक धार्मिक सभा में भजन गाते और मंच पर स्वामी रामभद्राचार्य के पास नाचते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में रामभद्राचार्य अभिनव अरोड़ा को स्टेज से नीचे भेजते सुने जा सकते हैं। स्वामी रामभद्राचार्य को वीडियो में कहते सुना जा सकता है, "आप पहले नीचे जाओ। इनको कहो नीचे जाने के लिए।" यह निर्देश उन्हें कम से कम दो बार दोहराना पड़ा क्योंकि उनके मना करने के बाद भी अरोड़ा मंच पर नाचते रहे।
मीडिया से बात करने के दौरान, आध्यात्मिक गुरु रामभद्राचार्य ने अरोड़ा को "मूर्ख बच्चा" भी कहा। स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा, "इतना मूर्ख लड़का है वो। वो कहता है कि कृष्ण उसके साथ पढ़ते हैं... भगवान क्या उसके साथ पढ़ेंगे? मैंने तो वृंदावन में भी उसको डांटा था।"
अभिनव अरोड़ा ने दिया ट्रोल्स का जवाब
10 वर्षीय अभिनव अरोड़ा ने वायरल वीडियो के बाद मिले ट्रोल और विरोध का जवाब देते हुए कहा कि यह घटना हाल की नहीं है। स्वयंभू 'बाल संत' ने कहा, "वीडियो को प्रतापगंज का हालिया वीडियो बताया जा रहा है। यह गलत है। वीडियो लगभग एक या डेढ़ साल पुराना है, यह वृंदावन का है।"
अरोड़ा ने आगे ट्रोलर्स से सवाल किया, "क्या आपको कभी आपके माता-पिता ने डांटा नहीं? क्या आपको कभी आपके गुरु ने डांटा नहीं?" अभिनव ने आगे कहा, "अगर स्वामी रामभद्राचार्य जैसे बड़े गुरु ने मुझे डांटा भी, तो इसे देश की सबसे बड़ी खबर क्यों बनाया जा रहा है? वास्तव में, किसी ने यह नहीं बताया कि जगद्गुरु रामानंदाचार्य ने भी बाद में मुझे अपने कमरे में बुलाया और आशीर्वाद दिया।"
यहां गौर करने वाली बात ये है कि जहां अभिनव अरोड़ा का कहना है कि रामभद्राचार्य ने बाद में उन्हें कमरे में बुला कर आशीर्वाद दिया वहीं, रामभद्राचार्य जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान अभिनव अरोड़ा को 'मुर्ख' बताया।
स्कूल से जुड़ी आलोचना का भी अभिनव ने दिया जवाब
10 वर्षीय अरोड़ा ने अपनी शिक्षा पर हो रही आलोचना का भी जवाब दिया है। कई दर्शकों ने कहा कि उसे स्कूल में होना चाहिए, धार्मिक सभाओं में नहीं। उन्होंने कहा कि उन्हें इतना ट्रोल किया गया कि वे स्कूल नहीं जा सके।
अभिनव अरोड़ा ने जोर देकर कहा, "मैं स्कूल जाता हूं। हालांकि, आज स्थिति ऐसी हो गई है, मुझे इतना ट्रोल किया गया है कि मैं स्कूल नहीं जा सका।" अरोड़ा ने आगे कहा, "मेरी बहन भी मेरी वजह से स्कूल नहीं जा सकी।"
हाल ही में, अरोड़ा के आध्यात्मिक वक्ता होने के दावे की जांच तेज हो गई है, कुछ दर्शकों का कहना है कि वह एक बच्चा है जिसका उसके माता-पिता द्वारा शोषण किया जा रहा है।
यह भी देखें: 'श्वेता तिवारी एक झूठी औरत है, वह ऐसा गेम खेलती है कि...', दूसरे पति अभिनव कोहली ने खोली एक्ट्रेस की पोल












Click it and Unblock the Notifications