अभिनंदन के पिता ने बताया वायुसेना ने कैसे एयर स्ट्राइक को दिया अंजाम, मार गिराए 300 आतंकी

Recommended Video

    Balakot Air Strike पर Abhinandan के पिता Simhakutty का दावा, 300 आतंकी मारे गए | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। रिटायर्ड एयर मार्शल सिम्हाकुट्टी वर्धमान ने बुधवार को दावा किया है कि भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक के दौरान 250-300 आतंकी मार गिराए होंगे। विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के पिता सिम्हाकुट्टी का कहना है कि लेजर गाइडेड स्पाइस 2000 की बमवर्षा में 300 आतंकी मारे गए होंगे। गौर करने वाली बात है कि विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तान के एफ 16 को मार गिराया था, जिसके बाद वह गलती से पाकिस्तान की सीमा में घुस गए थे और दो दिन तक पाक सेना के कब्जे में रहे थे।

    छात्रों से चर्चा के दौरान दिया बयान

    छात्रों से चर्चा के दौरान दिया बयान

    अभिनंदन के पिता ने यह बयान आईआईटी मद्रास में डिफेंस स्टडीज के छात्रों को बालाकोट में जैश के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की चर्ची के दौरान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना ने जिस वक्त हमला किया था उस वक्त काफी बड़ी संख्या में आतंकी कैंप में थे और मुमकिन है कि बिल्डिंग को नुकसान कम पहुंचा हो, लेकिन जब बम देर से फटा होगा तो बड़ी संख्या में आतंकी मारे गए होंगे। एयर स्ट्राइक के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि एफ 16 और उसकी अमराम मिसाइलें बहुत खतरनाक हैं। हमे बालाकोट जाते समय इसे भटकाना था और यह सुनिश्चित करना था कि पाकिस्तान के विमान दूसरी दिशा में जाएं।

    भटकाने में सफल रही वायुसेना

    भटकाने में सफल रही वायुसेना

    सिम्हाकुट्टी ने कहा कि हमारी वायुसेना पाक के विमानों को भटकाने में काफी सफल रहीं, हमने सात विमानों को बहावलपुर की ओर भेजा, जहां जैश का मुख्यालय था। पाक को लगा कि हम बहावलपुर पर हमला करने जा रहे हैं और पाक ने एफ 16 को यहां भेज दिया। लेकिन इसी वक्त वायुसेना ने बालाकोट अपने विमान भेज दिए। भारतीय वायुसेना के इस मूव से पाकिस्तान की वायुसेना पूरी तरह से मात खा गई। उन्होंने कहा का पाकिस्तान इस बात को लेकर सतर्क था का भारत हमला करेगा, लेकिन बावजूद इसके वह धोखा खा गया।

    संभव हो कि मेरा आंकलन गलत हो

    संभव हो कि मेरा आंकलन गलत हो

    अभिनंदन के पिता ने कहा कि पाकिस्तान को इस बात का एहसास नहीं था कि भारतीय विमान पाकिस्तान के भीतर घुस जाएंगे। हालांकि सिम्हाकुट्टी नेन कहा कि एयर स्ट्राइक को लेकर यह मेरा आंकलन है और संभव है कि यह सही नहीं हो। बता दें कि 14 फरवरी को जिस तरह से सीआरपीएफ के दस्ते पर आतंकी हमला हुआ था, उसके बाद भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाक के बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी और बड़ी संख्या में आतंकियों को मार गिराया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+