अभिजीत मर्डर केस: हत्यारोपी मां को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

नई दिल्ली। यूपी के विधान परिषद सभापति के बेटे अभिजीत यादव की हत्या के मामले में गिरफ्तार की गई मीरा यादव को कोर्ट में पेश किया गया जहां से 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। लखनऊ के एसपी पूर्वी सर्वेश मिश्रा ने बताया था कि अभिजीत की मां मीरा यादव ने अपने बेटे की गला दबाकर हत्या करने की बात कबूली है। हालांकि मीरा यादव अपने बयान से पलट गई थीं।

Abhijeet Yadav murder case: Accused mother has been sent to 14 day judicial custody

मीरा यादव ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे की हत्या नहीं की बल्कि अभिजीत ने खुद फांसी लगाकर जान दी थी। इसके पहले पुलिस ने अभिजीत यादव हत्या केस को सुलझाने का दावा करते हुए कहा था कि मां ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मीरा ने अपने दुपट्टे से अभिजीत का गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल की है। पुलिस के मुताबिक, मीरा यादव की अभिजीत से कहासुनी हुई थी जिसके बाद मीरा ने उसे धक्का दे दिया था और बाद में गला दबा दिया था।

अभिजीत की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद परिजन कोई जांच कराने को तैयार नहीं थे लेकिन पुलिस के दखल के बाद पीएम किया गया तब जाकर मालूम हुआ कि उसकी हत्या की गई है। हालांकि पुलिस ने पहले कहा था कि आरोपी मां ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है लेकिन अब मीरा यादव अपने बयान से मुकर गई हैं। कोर्ट ले जाते वक्त भी मीरा ने कहा कि अभिजीत की हत्या उसने नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+