Ellenabad: ताऊ देवीलाल के पोते अभय सिंह चौटाला फिर जीते, BJP के बेनीवाल को 11967 वोटों से हराया
Ellenabad: ताऊ देवीलाल के पोते अभय सिंह चौटाला फिर जीते, BJP के बेनीवाल को 11967 वोटों से हराया
नई दिल्ली। देवीलाल के पोते इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला ने ऐलनाबाद से चुनाव जीत लिया है। चौटाया ने यहां से भाजपा के पवन बेनीवाल को 11967 वोट से हराया। चौटाला ने 56976 और बेनीवाल ने 45099 वोट प्राप्त किए। अभय पहले भी यहां से विधायक थे।

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए राज्य की सभी 90 सीटों के लिए गुरुवार 24 अक्टूबर को मतों की गणना की गई। यहां पर 21 अक्टूबर को वोटिंग संपन्न हुई थी। मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा के पवन बेनीवाल ने बढ़त हासिल की थी, मगर जैसे राउंड बढ़ते गए वैसे ही चौटाला आगे निकलते गए और आखिर में चुनाव जीत लिया।
बता दें कि ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला प्रदेश में सत्ता संभाल रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और इनेलो के बीच रहा। सिरसा जिले के इस विधानसभा क्षेत्र में नगरपालिका समिति कार्यालय होने के कारण यह जिले का मुख्य केंद्र भी माना जाता है। वर्षों से यह सीट चौटाला परिवार का गढ़ मानी जाती है। 2008 से सामान्य सीट होने के बाद यहां चौटाला परिवार का दबदबा रहा है। पिछली बार यहां भी अभय चौटाला ने भाजपा के पवन बेनीवाल को हराया था।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में इनेलो के किले को भेदने के लिए भाजपा ने चक्रव्यूह रचा था। भाजपा किसी भी सूरत में इस सीट पर जीत का परचम लहराना चाहती थी। इस बार भाजपा ने चौधरी देवीलाल परिवार के गढ़ में कमल खिलाने की जिम्मेदारी पवन बेनीवाल को सौंपी थी। पार्टी ने अभय चौटाला के खिलाफ एक बार फिर बेनीवाल पर भरोसा किया है, जिन्होंने 2014 में चौटाला को कड़ी टक्कर दी थी।
जहां भाजपा को इस सीट पर अभी खाता खोलना था, वहीं इनेलो को अपने गढ़ को बचाने के लिए मैदान में उतरी थी। ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र प्रदेश के सबसे लंबे विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यहां करीब 1.80 लाख वोटर हैं। 2014 विधानसभा चुनाव में ऐलनाबाद विधानसभा सीट से INLD के अभय सिंह चौटाला ने 69 हजार 162 वोट हासिल करके विजयी घोषित हुए थे। ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर दूसरे नंबर पर BJP के पवन बेनीवाल रहे थे जिन्हें 57 हजार 623 वोट मिले और उन्हें 11 हजार 539 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।

ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर तीसरे नंबर पर INC के रमेश, चौथे नंबर पर HaLP के गुरजीत सिंह काउरा और पांचवें नंबर पर BSP के जसराज रहे थे। 2000 से लेकर 2014 के विधानसभा चुनाव तक यहां पर आईएनएलडी का कब्जा रहा है। वर्तमान में इस विधानसभा सीट से दिग्गज नेता अभय सिंह चौटाला विधायक हैं।












Click it and Unblock the Notifications