'दिल्ली ने केजरीवाल की बदनसीबी को खुशनसीबी में बदल दिया'
नई दिल्ली। जिस तरह से दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है उसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की थी। इस जीत ने लोगों के सामने नजीर पेश की है कि वाकई में अगर जनता चाहे तो देश में कुछ भी हो सकता है।
बीजेपी और कांग्रेस की इतनी दुर्दशा होगी यह किसी ने सोचा भी नहीं था। जीत के बाद आप के उन नेताओं ने अब बोलना शुरू कर दिया है जिन पर चुनावी प्रचार करने से पीएम मोदी भी नहीं चुके थे।
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में 67 सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) की जीत के बाद समाचार चैनल एनडीटीवी से बातचीत के दौरान योगेंद्र यादव ने कहा कि प्रचार के दौरान मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को खुद केंद्र सरकार के कामकाज पर 'जनमत संग्रह' में तब्दील कर दिया और कहा कि इसे दुनिया देख रही है। यह नहीं कहा जा सकता कि मोदी की लोकप्रियता सिमट गई है, लेकिन अपराजेय होने का मिथक अचानक टूट गया है और राजनीति में नई संभावनाओं के द्वार खुल गए हैं, जनता के वोट ने बीजेपी के अहंकार और गुरूर को तोड़ दिया है।
ऐसा ही कुछ कवि कुमार विश्वास ने भी एबीपी न्यूज से कहा। कुमार विश्वास ने कहा कि हमारी नीयत साफ है और इसलिए जनता ने हमें चुना, शायद दि्ल्लीवासियों को पीएम मोदी का खुद को खुशनसीब और अरविंद को बदनसीब कहना अच्छा नहीं लगा जिसके चलते उन्होंने अरविंद को खुशनसीब बना दिया।













Click it and Unblock the Notifications