चुनाव से पहले ही केजरीवाल ने किया जीत का ऐलान
नयी दिल्ली। दिल्ली अब एक बार फिर से चुनाव की राह पर चल चुकी है। चुनाव से पहले ही नेताओं की चुनावी बयानबाजी भी शुरु हो गई है। दिल्ली की तीनों मुख्य पार्टियां आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करने लगे है।

चुनाव के तारिखों के ऐलान से पहले ही आप अपनी जीत को लेकर आश्वत दिखाई दे रही है। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उनकी पार्टी इस बार चुनाव में 45 सीटें जीतेगी। केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा किसी भी हालत में सरकार का गठन करना चाह रही थी।
उन्होंने कहा कि भाजपा बेईमानी से सरकार बनाने की कोशिश कर रही थी। वो आप विधायकों को खरीदने की कोशिश करती रही, लेकिन वो विफल रहे। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि उनकी पार्टी कम से कम 45 सीटें जीतेंगे। हमें विश्वास है कि दिल्ली की जनता हमें आशीर्वाद देगी।












Click it and Unblock the Notifications