मिशन लोकसभा पर निकलें केजरीवाल, रोहतक से होगी शुरुआत

दिल्ली की सत्ता से इस्तीफा देकर केजरीवाल ने लोकसभा का रास्ता चुना और अब अपने मिशन पर जुट गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद लोकसभा चुनाव से जुड़ी ये उनकी पहली बड़ी रैली होगी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक रैली है। इस रैली को कामयाब बनाने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत लगा दी है। आम आदमी पार्टी को हरियाणा में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। ऐसे में केजरीवाल अपनी रैली की शुरुआत भी हरियाणा से ही करना चाहते हैं।
उम्मीद ये भी की जा रही है कि केजरीवाल रैली में रोहतक से अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान भी वह कर सकते हैं। हलांकि ताजा चुनावी सर्वे में आम आदमी पार्टी की स्थिति अच्छी नहीं दिखाई जा रही है। ऐसे में अरविंद केजरीवाल अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते है।












Click it and Unblock the Notifications