INDIA or BHARAT की बहस पर AAP का तंज- ये भाजपा के मंत्रियों का फैलाया गया सगूफा है

INDIA or BHARAT: G-20 निमंत्रण पत्र में 'प्रेसीडेंट ऑफ भारत' लिखने पर मोदी सरकार विपक्षी गठबंधन इंडिया के निशाने पर आ चुकी है। वहीं अब सितंबर में जी 20 के बाद केंद्र सरकार ने जो संसद के विशेष सत्र बुलाया है उसमें देश का नाम 'इंडिया' से हटाकर 'भारत' रखने की भी चर्चा शुरू हो चुकी है। जिसके बाद विपक्षी पार्टियों का हमला और तेज हो गया है।

 aap Spokesperson Priyanka Kakkar

देश के नाम इंडिया और भारत पर छिड़ी बहस पर विपक्षी गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी की प्रवक्‍ता प्रियंका कक्‍कड़ ने तंज कसा है। प्रियंका कक्‍कड़ ने कहा "ये भाजपा के मंत्रियों के द्वारा फैलाया गया सगूफा है। उन्‍होंने कहा इंडिया और भारत एक है। इसके साथ ही प्रियंका कक्‍कड़ ने कहा इंडिया गठबंधन की मुंबई में हुई बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घबरा गए हैं।"

कांग्रेस बोली- इतनी समस्‍या है खाली कर दें राष्‍ट्रपति भवन

वहीं कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने जी-20 के निमंत्रण पत्र पर 'प्रेसीडेंट ऑफ भारत' तंज कसते हुए कहा "अगर इतनी समस्‍या है ब्रिटिशर्सस से है तो राष्‍ट्रपति भवन खाली कर दें क्‍योंकि उस समस राष्‍ट्रपति भवन तो वायसराय का घर था। इसके साथ ही अधीर रंजन ने कहा त्‍याग दीजिए राष्‍ट्रपति भवन को, नार्थ और साउथ ब्लॉक को गोले से उड़ा दीजिए‍।

कांग्रेस प्रवक्‍ता ने बोली है ये बात

वहीं कांग्रेस प्रवक्‍ता पवन खेड़ा ने इस मुद्दें पर कहा "अब मोदी जी को इंडिया नाम से दिक्‍कत हो रही है और अब नाम बदलकर भारत कर रहे हैं। मोदी जी पूरा विश्‍व आप पर हंस रहा है। वैसे मनोरंजन अच्‍छी चीज है, करते रहना चाहिए, होते रहना चाहिए, लेकिन जी-20 के वक्‍त मनोरंजन का जिम्‍मा खुद मोदी जी ने अपने ऊपर ले लिया है। ये अच्‍छा नहीं लगा। विपक्षी गठबंधन को लेकर इतनी घबराहट, इतना खौफ ये अच्‍छा नहीं है।"

इसके अलावा कई विपक्षी नेता और पार्टियां जो इंडिया गठबंधन में शामिल हैं उन्‍होंने इस पर विरोध जताते हुए मोदी सरकार को घेरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+