सब बच्चों को अच्छी शिक्षा देना ही सच्ची राष्ट्र्भक्ति, कश्मकश जीत के बाद सिसोदिया का पहला ट्वीट

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में पटपड़गंज सीट से आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार और दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया का जीत मिली है। हालांकि ये जीत आसान नहीं रहीं, बीजेपी के रविंद्र सिंह नेगी सिसोदिया को कड़ी टक्‍कर दी थी। काफी समय तक वोटों की गिनती में पिछड़ने के बाद आखिरकार उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी के रवींद्र सिंह नेगी को हरा दिया। जीत के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल से शुक्रिया दिल्ली.. पांच साल के काम को सम्मान देने के लिए,... शिक्षा को सम्मान देने के लिए .... सरकार में रहकर देश के सब बच्चों को अच्छी शिक्षा देना ही सच्ची राष्ट्र्भक्ति है।

सब बच्चों को अच्छी शिक्षा देना ही सच्ची राष्ट्र्भक्ति, कश्मकश जीत के बाद सिसोदिया का पहला ट्वीट

जीत हासिल करने के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा कि मैं पटपड़गंज विधानसभा सीट से दोबारा विधायक बनकर खुश हूं। बीजेपी ने नफरत की राजनीति करने की कोशिश की मगर दिल्ली के लोगों ने एक ऐसी सरकार चुना जो लोगों के लिए काम करती है। बता दें कि दिल्ली का पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया का इलाका है और शनिवार 8 फरवरी को यहां पर 62.59 फीसदी वोटिंग हुई थी।

पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले इस विधानसभा सीट पर बीजेपी को 1993 में जीत मिली थी। इसके बाद हुए पांच विधानसभा चुनावों में बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा। 1993 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के ज्ञान चंद यहां से विधायक चुने गए थे। इसके बाद 1998 और 2003 में कांग्रेस के अमरीश सिंह गौतम विजेता रहे। इसके बाद कांग्रेस ने अमरीश सिंह गौतम की जगह चौधरी अनिल कुमार को टिकट दिया और 2008 में वे यहां से विधायक चुने गए। 2013 और 2015 में आप के मनीष सिसोदिया ने इसका प्रतिनिधित्व किया और एक बार फिर वो चुनाव मैदान में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+