दिल्ली में पंगे से डरे ‘ आप’ के बागी, कल मिलेंगे गुड़गांव में
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) आम आदमी पार्टी के बागियों की कल राजधानी में होने वाली बैठक अब गुड़गांव के इफ्को चौक पर होगी। जानकारों का कहना है कि इसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र से बहुत से नेता और कार्यकर्ता भाग लें।
इसके स्थान परिवर्तन को लेकर कहा जा रहा है कि राजधानी में अरविंद केरजरीवाल से संबंध रखने वाले बागियों की बैठक में हंगामा खड़ा कर सकते थे। इसलिए इसे गुड़गांव में किया जा रहा है।
अपनी बैठक में कितना दमखम दिखा पाएंगे, इस सवाल का जवाब देना कठिन है। वैसे, बैठक में लोकसभा चुनाव में पार्टी के 100 से ज्यादा उम्मीदवार रहे नेता तो भाग लेंगे ही। इस बीच, कुछ जानकार कह रहे हैं बागियों की बैठक असर नहीं दिखा पाएगी। पार्टी का कोई भी एमएलए इसमें नहीं रहेगा।
चंडीगढ़ बैठक
आम आदमी पार्टी के बागियों की एक बैठक बीते कुछ समय पहले चंडीगढ़ में हुई थी। बैठक को योगेन्द्र यादव और पटियाला से पार्टी सांसद धर्मवीर गांधी ने संबोधित किया था। इसमें बागियों की बैठक में समूचे पंजाब और देश के दूसरे भागों से आप के बहुत से नेता पहुंचे थे।
साफ किया पता
कुछ समय पहले योगेन्द्र यादव, प्रशांत भूषण और दूसरे बहुत से नेताओं का पता साफ कर दिया गया था। बागियों ने अपनी बैठक के लिए पंजाब से पार्टी के सभी सांसदों को बुलाया। पर इसमें सिर्फ गांधी ने ही शिरकत की। वे यादव और भूषण के साथ पार्टी ने जो कुछ किया उससे नाराज हैं।
आपको मालूम है कि आम आदमी पार्टी से प्रशांत भूषण और योगेन्द्र यादव से सभी अहम जिम्मेदारियां ले ली गई हैं। इनका अपराध यह था कि इन्होंने अपने को आम आदमी का मसीहा कहने वाले अरविंद केजरीवाल की कुछ बातों से असहमति जताई थी। प्रशांत भूषण और योगेन्द्र यादव को पैदल करके ‘आप' ने संदेश दे दिया कि मत लो पंगा।
यहां पर शिखर पर बैठे शख्स से पंगा लेना खतरे से खाली नहीं है। इस बीच, जानकारों का कहना है कि अभी आम आदमी पार्टी में चल रही महाभारत का पटाक्षेप नहीं हुआ है। इस बीच, जानकार मान रहे हैं कि आप की मंगलवार को होने वाली बैठक में भले ही ठीक-ठाक हाजिरी रहे, पर इससे केजरीवाल सरकार को कोई असर नहीं होगा।













Click it and Unblock the Notifications