क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

AAP नेता का आरोप, अरविंद केजरीवाल ने की थी 2 करोड़ की डिमांड, पंजाब में केस दर्ज

आप नेता विनोद थापर ने लुधियाना में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, आप नेता दुर्गेश पाठक और संजय सिंह पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।

By Vikashraj Tiwari
Google Oneindia News

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल नई मुश्किल में फंस गए हैं।'आप' की पंजाब इकाई के औद्योगिक सेल के उपाध्यक्ष विनोद थापर ने अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी पर दो करोड़ रुपए मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगियों ने पंजाब चुनाव में टिकट देने के एवज में दो करोड़ रुपए मांगे थे।

AAP नेता का आरोप, अरविंद केजरीवाल ने की थी 2 करोड़ की डिमांड, पंजाब में केस दर्ज

आप नेता विनोद थापर ने लुधियाना में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, आप नेता दुर्गेश पाठक और संजय सिंह पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। 'आप' की पंजाब इकाई के औद्योगिक सेल के उपाध्यक्ष विनोद थापर ने कहा कि पंजाब चुनावों के पहले उनको लुधियाना से टिकट देने के लिए दो करोड़ रुपए मांगे गए थे। विनोद थापर ने कहा कि आप नेता संजय सिंह और दुर्गेश पाठक ने उनसे अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कराने के एवज में भी पैसे लिए थे।

विनोद थापर ने अपनी शिकायत में कहा है कि आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और दुर्गेश पाठक लुधियाना से उनको टिकट देने का आश्वासन देते रहे लेकिन ऐन मौके पर टिकट नहीं दिया। वहीं विनोद थापर ने बताया कि उन्होंने और उनके उद्योगपति मित्रों ने जो चंदा आम आदमी पार्टी को दिया है उसकी रसीद आज तक उन्हे नहीं मिली।

आम आदमी पार्टी लुधियाना के मीडिया प्रभारी ने विनोद थापर के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।लुधियाना के पुलिस कमिश्नर आर.एन. ढ़ोक ने बताया कि विनोद थापर की तरफ से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और आप के अन्य नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस थापर के आरोपों की जांच कर रही है।

Comments
English summary
AAP Punjab leader files complaint against Arvind Kejriwal for demanding 2 cr
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X