दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर अरविंद केजरीवाल आखिरी विकल्प-शांति भूषण
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल को अपने ही समर्थकों और पार्टी के सदस्यों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी के संरक्षक शांति भूषण ने अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के लिए मेरे लिए आखिरी विकल्प हैं।

शांति भूषण ने केजरीवाल पर पक्षपात का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपनी राह से भटक गये हैं उन्हें अपने किये वादे ही याद नहीं। शांति भूषण ने कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी पहली पसंद किरण बेदी हैं जबकि अजय माकन उनकी दूसरी पसंद हैं। शांति भूषण ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमत्री के तौर पर उनके आखिरी विकल्प होंगे।
गौरतलब है कि शांति भूषण ने किरण बेदी की तारीफ करते हुए कहा है कि जितना ईमानदार केजीरवाल हैं उतना ही ईमानदार किरण बेदी भी हैं। उन्होंने कहा था कि दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर किरण बेदी केजरीवाल से बेहतर विकल्प है।












Click it and Unblock the Notifications