आप विधायक हाजी इशराक खान ने कांवड़ियों के दबाए हाथ-पैर, बम भोले के लगाए जयकारे

नई दिल्ली। सावन के महीने में कांवड़िए सड़क पर बम बोल का जयघोष करते हुए पैदल चलते दिख जाएंगे। सड़क पर पैदल चलने वाले कांवड़ियों के लिए लोग रास्ते में उनके लिए जलपान, भोजन और आराम की व्यवस्था करते हैं। पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जीटी रोड पर दिलशाद गार्डन में भी कांवड़ियों के लिए शिविर बनाया गया है। लेकिन इस शिविर में गंगा जमुनी तहजीब की जबरदस्त मिसाल देखने को मिली है। दरअसल इस शिविर में सीलमपुर के विधायक और दिल्ली हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन हाजी इशराक खान ने कांवड़ियों के हाथ-पैर दबाए और दोनों हाथ उठाकर जय बम भोले और जय श्री राम का जयकारा लगाया।

हाथ-पैर दबाए, बम भोले का जयकारा लगाया

हाथ-पैर दबाए, बम भोले का जयकारा लगाया

जिस तरह से हाजी इशराक खान ने कांवड़ियों के हाथ पैर दबाए और बम भोले के जयकारे लगाए उसके बाद कांवड़ियों में जबरदस्त उत्साह है। यहां मौजूद तमाम कांवड़ियों ने विधायक के साथ तमाम सेल्फी क्लिक कराई। साथ ही कांवड़ियों ने विधायक से आशीर्वाद भी लिया। वही इशराक खान का कहना है कि भारत की पहचान एकता है और मजहब-जाति लोगों को एक रखती है। हिंदू हो या मुसलमान सब हमारे पूर्वज ही हैं और एक हैं। किसी भी धर्म में लोगों से बैर करना नहीं सिखाया जाता है, लोग चाहे जिस भी धर्म से ताल्लुक ऱखते हो, उन्हें सभी धर्म का सम्मान करना चाहिए।

कांवड़ियों की सेवा सच्ची श्रद्धा

कांवड़ियों की सेवा सच्ची श्रद्धा

विधायक हाजी इशराक ने कहा कि शिव भक्त कांवड़िए पुण्य का काम कर रहे हैं, ये लोग हरिद्वार से गंगा का जल लाकर शिवलिंग पर चढ़ाते हैं। जिससे कि भगवान उनकी मनोकामना को पूरा करें। ऐसे में शिव भक्तों की सेवा करना एक मुसलमान के लिए सच्ची श्रद्धा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हमारा देश महान है और ये लोग कभी भी अपने मकसद में सफल नहीं हो पाएंगे।

केजरीवाल ने भी कराया था भोजन

केजरीवाल ने भी कराया था भोजन

बता दें कि हाजी इशराक आम आदमी पार्टी के नेता हैं और वह दिल्ली के दिल्ली के सीलमपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह दिल्ली की हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संजय जैन को हराया था। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शिवर में कांवड़ियों को भोजन कराया था और भगवान शिव की आरती भी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+