शोक सभा में शराब पीकर पहुंचे आप सांसद भगवंत मान, लोगों ने सभा से किया बाहर
बरगारी। आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान एक बार फिर से नये विवाद में घिर गये हैं। इस बार वह एक शोकसभा में शराब पीकर पहुंचने के चलते विवादों में हैं।

भगवंत मान जब फरीदकोट में पुलिस की गोलीबारी से मारे गये सिखों की मौत की शोकसभा में शराब पीकर पहुंच तो उन्हें दरबार साहिब अमृतसर के पूर्व ग्रंधी जगतार सिंह ने पकड़ लिया।
जगतार सिंह को मान के मुंह से एकदम से जब शराब की दुर्गंध आयी तो उहोंने तुरंत मान को बाहर जाने को कहा। यही नहीं जगतार सिंह ने कहा कि वह अब भविष्य में भगवंत मान को किसी मंच पर नहीं बुलायेंगे। उन्होंने कहा कि मान को अपने इस कृत्य के लिए पंजाब के लोगों से मांफी मांगनी चाहिए।
वहीं मान ने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि यह उनके खिलाफ साजिश है। वह कभी भी ऐसा करने की सोच भी नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह लोगों के दुख के साथ हमेशा खड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications