क्या करती हैं संजय सिंह की बेटी इशिता सिंह? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पिता की तरह बुलंद आवाज वाला भाषण
Sanjay Singh daughter Ishita Singh: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह कथित शराब घोटाले मामले में पिछले कई महीनों से जेल में बंद हैं। हालांकि बाहर से उनका परिवार मीडिया के सामने कई बार उनका पक्ष रखता आया है। मगर पहली बार बीते दिनों संजय सिंह की बेटी ने अपने पिता के पत्र को बड़ी ही बुलंद आवाज में पढ़ा।
जब एक सार्वजनिक कार्यक्रम में इशिता ने अपने पिता को लेकर काफी कुछ कहा तो हर तरफ उन्हीं की चर्चा होने लगी। ऐसे में चलिये आपको बताते हैं कि सांसद संजय सिंह की बेटी इशिता आखिर करती क्या हैं?

बताते चलें कि सांसद संजय सिंह की बेटी इशिता बॉलीवुड में अपना करियर बना रही हैं। उन्होंने अनुभव सिन्हा की फिल्म मुल्क में भी काम किया है। हालांकि, उनके सोशल मीडिया हैंडल से इस बात का भी पता चलता है कि वे राजनीति में भी काफी दिलचस्पी रखती हैं।
इशिता मुंबई में ही रहती हैं। वे कई हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुकी हैं। इशिता को सोशल मीडिया पर भी कई सितारे फॉलो करते हैं। फिल्मी अदाकारा तापसी पन्नू भी उन्हें फॉलो करती हैं।
किस भाषण की हो रही है चर्चा?
बताते चलें कि इशिता सिंह ने हाल ही में संजय सिंह द्वारा जेल से लिखा हुआ पत्र अपने भाषण में पढ़ा। इशिता सिंह ने कहा कि ये सब बोलने के लिए मुझे बेहद हिम्मत जुटानी पड़ रही है। समझ में नहीं आ रहा है कि कहां से बोलना शुरू करें। उन्होंने आगे कहा कि अंदर से आप लोगों के लिए संदेश आया है और वो संदेश आप लोगों तक पहुंचाना बेहद जरूरी था। आप अगर आज बाहर हिम्मत रखेंगे तो वे अंदर अपनी लड़ाई हिम्मत से लड़ पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications