'आप' विधायक ने बढ़ाई केजरीवाल की मुश्किलें, कहा-'ऐसे अधिकारियों को ठोकना चाहिए'

नई दिल्ली। दिल्ली में मुख्य सचिव के साथ कथित मारपीट का मामला अभी थमा भी नहीं है कि आम आदमी पार्टी के विधायक के बयान ने फिर से तूफान खड़ा कर दिया है। आप के उत्तम नगर से विधायक नरेश बालयान ने उत्तम नगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो अधिकारी आम लोगों के काम को रोके ऐसे अधिकारियों को ठोकना चाहिए। इस बयान के बाद आम आदमी पार्टी एक बार फिर से भाजपा और कांग्रेस के निशाने पर आ गई है।

mla

नरेश बालयान ने सभा में कहा कि, 'कोई काम तीन दिन में होना हो, कोई फाइल क्लियर होनी हो तो उसके लिए अधिकारी 3-3 और 6-6 महीने लगा रहे हैं। अधिकारी समय इसलिए लगा रहे हैं कि जो कमीशन मिलता था वह दिल्ली के मुख्यमंत्री ने खत्म कर दिया। जिसकी वजह से अधिकारियों नें फाइलों को रोकना शुरू कर दिया। अभी जो दिल्ली में हुई वह ठीक हुआ।'

नरेश बालयान ने कहा कि, जो चीफ सेक्रेटरी के साथ हुआ, जो इन्होंने झूठे आरोप लगाए हैं, मैं तो कह रहा हूं ऐसे अधिकारियों को मारना चाहिए और ठोंकना चाहिए। जो आम आदमी की फाइल को और काम को रोक कर बैठा है ऐसे अधिकारियो के साथ यही सलूक होना चाहिए।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने आम आदमी पार्टी के विधायकों के खिलाफ मारपीट शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने दो विधायकों को गिरफ्तार किया है। वहीं शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास से सीसीटीवी फुटेज को जब्त किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+