'यौन-शोषण करने वाला खुला, पहलवानों की मदद करने वालों को मोदी जी जेल भेज रहे हैं', AAP नेता सोमनाथ भारती का तंज
Wrestlers protest: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच 03 अप्रैल की रात झड़प हुई।

Wrestlers protest News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच 03 अप्रैल की रात खाट को लेकर झड़प हो गई। आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती पहलवानों के लिए फोल्डिंग बेड लेकर पहुंचे थे। लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग की वजह से बेड्स को धरना स्थल से दूर रख दिया। अब सोमनाथ भारती ने ट्वीट कर इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
आम आदमी पार्टी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सोमनाथ भारती का एक वीडियो शेयर कर लिखा, ''पूरी रात कापसखेरा पुलिस स्टेशन में BJP शासित दिल्ली पुलिस ने मुझे हिरासत में लेकर बैठाया हुआ है। वजह -, कल बारिश होने पर जंतर-मंतर पर कीचड़ होने के कारण पहलवानों को BED की व्यवस्था करना मोदी की नजर में गुनाह था''
सोमनाथ भारती ने आगे लिखा, ''देश की बच्चियों के साथ यौन-शोषण करने वाला आज खुला घूम रहा है और पहलवानों की मदद करने वालों को मोदी जी जेल भेज रहे हैं। पूरी आप पार्टी पहलवानों के साथ आखिर तक खड़ी रहेगी!''
क्या हुआ दिल्ली पुलिस और पहलवानों के बीच?
दिल्ली पुलिस और पहलवानों के बीच झड़प फोल्डेड बेड्स को लेकर हुई थी। पुलिस का कहना था कि बैरिकेडिंग होने की वजह से फोल्डेड बेड्स ले जाने की अनुमति नहीं है। प्रदर्शनकारी पहलवानों का कहना था कि बारिश से जमीन भीग गई है, कीचड़ में नीचेक कैसे सोया जा सकता है। इसी बात को लेकर दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई जैसा माहौल बन गया।
पहलवानों का आरोप लगाया है कि नशे में धुत दिल्ली पुलिस कर्मियों के एक समूह ने दिल्ली के जंतर मंतर पर उनके साथ मारपीट की। पहलवानों का कहना है कि वे पने रात के ठहरने के लिए फोल्डेबल खाट लाना चाहते थे लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोका।
पहलवानों के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने उनके साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी और महिला पहलवानों से भी अभद्रता की।
पीटीआई के मुताबिक पूर्व पहलवान राजवीर ने कहा, ''बारिश के कारण गद्दे भीग गए थे इसलिए हम सोने के लिए फोल्डिंग बेड ला रहे थे, लेकिन पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी। नशे में धुत पुलिसकर्मी धर्मेंद्र ने पहलवान विनेश फोगट को गाली दी और हमारे साथ मारपीट की।''












Click it and Unblock the Notifications