'आप' की नेता शाजिया इल्‍मी पर मां-भाईयों पर अत्‍याचार का आरोप

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। झगड़ा अगर घर तक सीमित रहे, तो दीवारों में दबा रहता है, मगर दीवारों से बाहर निकल आए तो तमाशा बन जाता है। कुछ ऐसा ही आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी के तौर पर राजनीति में उतरी शाजिया इल्मी के साथ हो रहा है। भार्इ ही शाजिया के लिए राजनीतिक खतरा बनने जा रहे हैं। खबर है कि शाजिया के छोटे भार्इ राशिद इल्मी उनके खिलाफ चुनावी मैदान में उतर रहे हैं।पुश्तैनी संपत्ति को लेकर भाई-बहनों में विवाद चल रहा है।

राशिद ने अपनी बहन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि असल में वह अपने मां तक की इज्जत नहीं करतीं, जनता की क्या करेंगी। शाजिया राजनीति में आने से पहले एक न्यूज चैनल में एंकर रह चुकी हैं। फिलहाल राशिद इल्मी अपने गृह नगर कानपुर में हैं। उन्होंने बताया कि वह शाजिया को सबक सिखाने के लिए दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं।

AAP party candidate Shazia Ilmi

किसी बड़ी पार्टी से टिकट मिला तो ठीक नहीं तो बतौर निर्दलीय प्रत्याशी वह आरकेपुरम क्षेत्र से आप उम्मीदवार शाजिया के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। शाजिया पर मां-भाइयों पर ज्यादती एवं पुश्तैनी संपत्ति हासिल करने के जो गंभीर आरोप भाई ने लगाए हैंए बतौर सुबूत इसके फोटो व वीडियो सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक पर सार्वजनिक किए गए हैं। भार्इ के द्वारा छेड़ी जाने वाली जंग के जवाब में शाजिया का कहना है कि यह सब कांग्रेस की साजिश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+