EC कर रहा है देश में दंगे कराने की साजिश, EVM पर आयोग का फैसला तबाही लाएगा: सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजों से ठीक एक दिन पहले विपक्ष ने एक बार फिर से VVPAT पर्चियों के सत्‍यापन की मांग की, जिसे चुनाव आयोग ने ठुकरा दिया है। चुनाव आयोग ने EVM से जुड़े आरोपों को खारिज कर दिया, जिसके बाद आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए।

 AAP Leader Saurabh Bharadwaj raise question on election commission, said decision lead civil war

आप नेता और दिल्‍ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर लिखा कि चुनाव आयोग का फैसला तबाही लाएगा। आयोग का फैसला बड़े पैमाने पर दंगे करवा सकता है। ये देश को गृहयुद्ध की ओर ले जा सकता है। उन्होंने लिखा कि अगर वीवीपैट और ईवीएम का मिलान नहीं होता है तो क्या वो लोग मानेंगे, तो क्या वे चुनाव दोबारा करवाएंगे।

आप नेता ने कहा कि देश को अब चुनाव आयोग से ज्यादा उम्मीद नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का फैसला खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने चुनाव आयोग की मंशा पर सवाल करते हुए कहा कि आखिर आयोग को ईवीएम में डाले गए वोटों का वीवीपैट की पर्चियों से मिलान कराने में क्या परेशानी हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+