'मैं सनातन धर्म से हूं', उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी पर राघव चड्ढा की तीखी प्रतिक्रिया

Raghav Chadha On Sanatana Dharma: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन के अलावा अन्य पार्टी नेताओं के सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी के बाद पूरे देश में सियासी बवाल मचा हुआ है। ऐसे में सनातन धर्म पर दिए गए बयान पर आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए इंडिया गठबंधन का बचाव किया है। चड्ढा ने कहा कि किसी भी पार्टी के कुछ छोटे नेताओं की ओर से दिए गए बयानों को 'इंडिया गठबंधन' का आधिकारिक बयान नहीं माना जा सकता।

Raghav Chadha

'मैं सनातन धर्म से हूं...'

इसी के साथ सांसद राघव चड्ढा ने आगे कहा कि "मैं सनातन धर्म से हूं। मैं ऐसे बयानों की निंदा और विरोध करता हूं। इस तरह के बयान नहीं दिए जाने चाहिए। किसी भी धर्म पर ऐसी टिप्पणी करने से दूर रहना चाहिए। हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए।"

INDIA गठबंधन का किया बचाव

राघव चड्ढा ने कहा कि किसी पार्टी का कोई नेता इस तरह की टिप्पणी करता है तो इसका मतलब यह नहीं है कि यह गठबंधन का बयान है। देश के सामने महंगाई, बेरोजगारी जैसे बड़े मुद्दों को उठाने के लिए गठबंधन बनाया गया है।

उदयनिधि को बताया 'छोटा नेता'

उन्होंने अपना रुख साफ करते हुए कहा कि एक राज्य के किसी जिले में खड़े होकर किसी छोटे नेता का बयान देना गठबंधन का आधिकारिक रुख नहीं है। मालूम हो कि राघव चड्ढा 14 सदस्यीय समन्वय समिति के सदस्य हैं, जो इंडिया गठबंधन की शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था है।

जानिए स्टालिन का वो बयान, जिस पर मचा बवाल?

आपको बता दें कि हाल ही में 2 सितंबर को डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना मच्छर और डेंगू, मलेरिया से करते हुए कहा था कि इसका खत्म कर देना चाहिए। जिसके बाद बीजेपी ने हमलावर होते हुए डीएमके और इंडिया गठबंधन को निशाने पर लेना शुरू कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+