राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के आरोप में मनीष सिसोदिया हो सकते हैं गिरफ्तार
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ सकती है। राष्ट्र ध्वज के अपमान के आरोप में सिसोदिया को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर सकती है।

दरअसल 20 अगस्त 2013 को मनीष सिसोदिया पर राष्ट्रीय ध्वज एक्ट 1971 के तहत एक मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें सिसोदिया पर राष्ट्रध्वज को अपमानित करने का आरोप था। संतोष कोली के अंतिम संस्कार के समय सिसोदिया पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप था। कोली के शव को सिसोदिया ने राष्ट्रीय ध्वज से ढका था जिसके चलवे वह विवादों में आये थे।
सिसोदिया के खिलाफ रुचि खंड़ निवासी प्रताप चंद्र ने लखनऊ के आशियाना थाने में यह मामला दर्ज कराया था। प्रताप ने सिसोदिया के खिलाफ थाने में राष्ट्रीय ध्वज को अपमानित करने के साक्ष्य भी पेश किये थे। सिसोदिया के खिलाफ यह मामला अब नंदगिरी सीमापुरी थाने में दर्ज कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications