कुमार विश्वास की सास का निधन, भावुक पोस्ट से बयां किया दर्द
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और कुमार विश्वास के दिन अभी कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। कुमार विश्वास को पहले पार्टी ने किनारे कर दिया अब परिवार में भी उनके करीबी उनका साथ छोड़ गए हैं। कुमार विश्वास की सास का निधन हो गया। कुमार उनसे बेहद करीब थे। उन्होंने सास के निधन पर बेहद भावुक पोस्ट लिखा है, जिसे पढ़कर आप सास और दामाद के प्रेम संबंध को अनुभव कर सकते हैं।

कुमार की सास का निधन
कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी साझा की है। उन्होंने ट्वीट कर अपनी सास के निधन के बारे में जानकारी दी है और लिखा है कि उनकी सास की परिवार की पहली शख्स थीं, जिन्होंने उनके अंतरजातीय विवाह को स्वीकार किया था, लेकिन अब वो उनके साथ नहीं है।

विवाह को दी थी स्वीकृति
कुमार विश्वास ने ट्वीट कर लिखा है कि उनकी सास वो पहली शख्स थी जिन्होंने उनकी बेटी के साथ मेरे अंतरजातीय विवाह को स्वीकारा था। उनके भावुक संदेश को पढ़कर आप भी भावुक को उठेंगे। उन्होंने लिखा है कि आपके अंदर की ज्योति हमेशा आपकी बेटी और मेरी बेटी में जगमगाती रहेगी। उन्होंने सास को अंतिम प्रणाम देते हुए आत्मा की शांति मांगी है।

फैंस हुए भावुक
कुमार के इस ट्वीट को पढ़कर उनके फैंन भी भावुक हो उठे। इस दुख की घड़ी में उनका साथ देने के लिए बीजेपी नेता तरुण विजय भी साथ आएं। गौतरलब है कि कुमार विश्वास ने जाति की दीवार तोड़कर मंजू शर्मा नाम की प्रोफेसर से शादी की थी, जिसे लेकर उनके परिवार में काफी विवाद हुआ था। वो अपनी अंतरजातीय शादी की चर्चा कई बार सार्वजनिक मंच पर भी कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications